नकवी का राहुल पर प्रहार: ‘सामंती फोटोफ्रेम में फिक्स’ परिवार को भारत की सहिष्णुता समझ नहीं आएगी

नकवी का राहुल पर प्रहार: ‘सामंती फोटोफ्रेम में फिक्स’ परिवार को भारत की सहिष्णुता समझ नहीं आएगी

नकवी का राहुल पर प्रहार: ‘सामंती फोटोफ्रेम में फिक्स’ परिवार को भारत की सहिष्णुता समझ नहीं आएगी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली/भाषा। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारत और अमेरिका में ‘सहिष्णुता के डीएनए के गायब होने’ संबंधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि ‘सामंती फोटोफ्रेम में फिक्स’ परिवार को भारत की संस्कृति, संस्कार के संकल्प से सराबोर सहिष्णुता समझ में नहीं आएगी।

Dakshin Bharat at Google News
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूर्व अमेरिकी राजनयिक निकोलस बर्न्स के साथ डिजिटल संवाद के दौरान दावा किया था कि अमेरिका और भारत सहिष्णुता एवं खुलेपन के डीएनए के लिए जाने जाते थे जो अब गायब हो गया है तथा विभाजन पैदा करने वाले खुद को राष्ट्रवादी कह रहे हैं।

नकवी ने इस पर संवाददाताओं से कहा, ‘भारत के सहिष्णुता के डीएनए के बदलने का ज्ञान देने वाले कांग्रेसी अज्ञानियों को समझना होगा कि “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया:”, सनातन संस्कृति-संस्कार ही भारत का डीएनए था, है और रहेगा। देश अपनी संस्कृति, संस्कार, सहिष्णुता के किसी “पोलिटिकल पाखंड की प्रयोगशाला” में डीएनए टेस्ट का मोहताज नहीं है।’

उन्होंने कहा कि भारत की इसी संस्कृति-संस्कार-संकल्प ने इतने बड़े देश को “अनेकता में एकता” के सूत्र से बांध रखा है। वरिष्ठ भाजपा नेता नकवी के मुताबिक पिछले एक दशक से ज्यादा समय से “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प से काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, “बोगस बैशिंग ब्रिगेड” की असहिष्णुता के सबसे बड़े शिकार रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह “साजिशी सिंडिकेट” देश को बदनाम करने में पागलपन की हद तक पहुंच गया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘कांग्रेस के नेता देश की छवि खराब करने की साजिश में लगे हैं। कभी आतंकवादियों के मारे जाने पर सवाल, कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर बवाल, कोरोना से लड़ाई पर असमंजस फैलाना और अब देश को असहिष्णु साबित करने का प्रपंच, कांग्रेस एवं उसके नेताओं द्वारा देश की संस्कृति, संस्कार, सुरक्षा एवं संकल्प के प्रति अज्ञानता की पराकाष्ठा है।’

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सामंती फोटोफ्रेम में फिक्स परिवार को भारत की संस्कृति, संस्कार के संकल्प से सराबोर सहिष्णुता समझ में नहीं आएगी।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

समाज में शालीनता के साथ रक्षात्मकता और आक्रामकता दोनों चाहिएं: आचार्यश्री विमलसागरसूरी समाज में शालीनता के साथ रक्षात्मकता और आक्रामकता दोनों चाहिएं: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
गदग/दक्षिण भारत। रविवार को राजस्थान जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में पार्श्व बुद्धि वीर वाटिका में पहली जागरण सेमिनार...
लोकतंत्र की रक्षा सबकी जिम्मेदारी
केरल भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं में 'असंतोष' की खबरों पर क्या कहा?
मानसून सत्र: सोनिया गांधी ने कांग्रेस की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई
जीवन को नंदनवन बनाने के लिए ​जरूरी है धर्म का आचरण: कपिल मुनि
बालमन को जैसा रूप देना चाहे, दिया जा सकता है: कमल मुनि कमलेश
जिसमें अपनी मेहनत लगती है, वही अपनी यात्रा होती है: डॉ. समकित मुनि