भाजपा का प्रहार- भारतीय सेना का मनोबल कम करने की साजिश रच रही कांग्रेस

भाजपा का प्रहार- भारतीय सेना का मनोबल कम करने की साजिश रच रही कांग्रेस

भाजपा का प्रहार- भारतीय सेना का मनोबल कम करने की साजिश रच रही कांग्रेस

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा

नई दिल्ली/भाषा। भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह यह ‘प्रदर्शित’ कर कि लद्दाख में जारी सैन्य गतिरोध में भारत ने चीन के हाथों अपनी जमीन गंवा दी है, इस संकट के समय में ‘परपीड़ा सुख’ ले रही है।

Dakshin Bharat at Google News
साथ ही दावा किया कि वर्तमान गतिरोध के दौरान पड़ोसी देश ने भारतीय क्षेत्र की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी पर निशाना साधा।

पात्रा ने आरोप लगाया कि वे भारतीय सेना के मनोबल को कम करने के लिए ‘साजिश’ कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और मोदी सरकार की आलोचना उसी दिन करने को लेकर आपत्ति जताई, जिस दिन सेना प्रमुख लद्दाख का दौरा कर रहे थे।

पात्रा ने आरोप लगाया कि हर दिन कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि भारत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है, भारत हार रहा है, भारतीय सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कमजोर हैं और उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पात्रा ने कहा, ऐसा कर कांग्रेस अद्भुत तरह के सुख का अनुभव कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी शर्म का चीन के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए