निष्पक्ष जांच हो ताकि विश्वास हो जाए कि हैदराबाद में सुनियोजित मुठभेड़ नहीं हुई: शर्मिष्ठा मुखर्जी

निष्पक्ष जांच हो ताकि विश्वास हो जाए कि हैदराबाद में सुनियोजित मुठभेड़ नहीं हुई: शर्मिष्ठा मुखर्जी

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी

नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को कहा कि इसकी ‘निष्पक्ष जांच’ होनी चाहिए ताकि लोगों को विश्वास हो सके कि यह सुनियोजित मुठभेड़ नहीं थी।

Dakshin Bharat at Google News
दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा ने यह भी कहा कि उनका यह निजी बयान है। उन्होंने कहा, एक महिला होने के नाते हमारी त्वरित प्रतिक्रिया यही है कि बहुत अच्छा हुआ। लेकिन दूसरी तरफ यह भी देखना होगा कि बहुत जनाक्रोश था और सरकार पर दबाव था।

उन्होंने कहा, अगर जनता के दबाव में आकर सरकार ने ऐसा कोई कदम उठाया जो न्याय से इतर हत्या हो सकती है तो यह देश के लिए बहुत खतरनाक है और एक ऐसी परिपाटी तय करेगा जो बाद में किसी भी आम नागरिक के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि सुनियोजित मुठभेड़ नहीं थी।

शर्मिष्ठा ने कहा, हम चाहते हैं कि इसकी निष्पक्ष जांच हो ताकि लोगों को भरोसा हो जाए कि यह सुनियोजित मुठभेड़ नहीं थी। गौरतलब है कि हैदराबाद में पशु-चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार को सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।

साइबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनर ने कहा कि चारों आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में