महाराष्ट्र में सरकार गठन के प्रयास तेज, उद्धव ने शिवसेना विधायकों से मुलाकात की
On
महाराष्ट्र में सरकार गठन के प्रयास तेज, उद्धव ने शिवसेना विधायकों से मुलाकात की
मुंबई/भाषा। महाराष्ट्र में सरकार गठन की प्रक्रिया के गति पकड़ने के बीच शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की और राज्य में राजनीतिक हालात के बारे में उनसे चर्चा की।
शिवसेना के विधायक भास्कर जाधव ने बताया कि पार्टी के विधायकों को सरकार गठन की प्रक्रिया के संबंध में और कांग्रेस-राकांपा नेताओं की दिल्ली में हुई बैठक के बारे में जानकारी देने के लिए यह बैठक बुलाई थी।ठाकरे ने कल रात मुंबई में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की थी। जाधव ने कहा कि ठाकरे जो भी फैसला लेंगे, वह शिवसेना के सभी विधायकों के लिए मान्य होगा। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि उद्धवजी या आदित्य ठाकरे मुख्यमंत्री बनें।
राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुआ था, परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे। जब किसी पार्टी या गठबंधन ने सरकार गठन के लिए दावा पेश नहीं किया तो 12 नवंबर को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Mar 2026 14:10:39
Photo: @Khamenei_fa X account


