महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाना राकांपा के सामने कोई विकल्प नहीं है: शरद पवार

महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाना राकांपा के सामने कोई विकल्प नहीं है: शरद पवार

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार

मुंबई/भाषा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाना उनकी पार्टी के सामने कोई विकल्प नहीं है और वह जनादेश के मुताबिक विपक्ष में बैठेगी।

Dakshin Bharat at Google News
पवार का बयान ऐेसे वक्त में आया है जब शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को यहां अपने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। शिवसेना सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी पर जोर दे रही है और उसने इस संबंध में भाजपा से लिखित आश्वासन मांगा है।

समझा जाता है कि ठाकरे ने यह भी कहा है कि उनके सामने ‘और विकल्प भी खुले’ हैं लेकिन उन्हें उन विकल्पों को खंगालने में दिलचस्पी नहीं है क्योंकि भाजपा और शिवसेना हिंदुत्व की विचारधारा से आपस में बंधी हैं।

भाजपा हाल के विधानसभा चुनाव में 105 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है और शिवसेना, राकांपा एवं कांग्रेस ने 288 सदस्यीय विधानसभा में क्रमश: 56, 54 और 44 सीटें जीती हैं।

शिवेसना को सरकार बनाने के लिए राकांपा द्वारा समर्थन देने की संभावाना के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, यह हमारे सामने कोई विकल्प नहीं है। लोगों ने हमें विपक्ष में बैठने को कहा है। हमने उस जनादेश को स्वीकार किया है।

इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहब थोराट ने पुणे जिले के बारामती में पवार से उनके निवास पर भेंट की थी।

राकांपा सांसद सुप्रिया सुले और करजत-जामखेड़ से पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक रोहित पवार भी इस मौके पर मौजूद थे। वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी कहा, राकांपा विपक्ष में बैठेगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात