प. बंगाल में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं का तर्पण करेंगे नड्डा
On
प. बंगाल में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं का तर्पण करेंगे नड्डा
कोलकाता/भाषा। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में ‘जान गंवाने वाले’ भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं का शनिवार को तर्पण करेंगे।
तर्पण पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल आर्पित किया जाता है। भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इससे भाजपा राज्य में व्यापक स्तर पर राजनीतिक हिंसा के मुद्दे को उजागर कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने राज्य में अपनी पैठ बनाई है।भाजपा के राज्य महासचिव सयानतन बसु ने कहा, महालय पर 80 भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बाघबाजार घाट में तर्पण का आयोजन किया गया है। दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभर कर आई है। भाजपा ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की जो कि तृणमूल कांग्रेस से सिर्फ चार सीटें कम है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
10 Jul 2026 18:19:01
Photo: nissan Instagram account


