स्वतंत्र देव सिंह बने उप्र भाजपा अध्यक्ष, चंद्रकांत को महाराष्ट्र इकाई की कमान
On
स्वतंत्र देव सिंह बने उप्र भाजपा अध्यक्ष, चंद्रकांत को महाराष्ट्र इकाई की कमान
नई दिल्ली/भाषा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश पार्टी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वे पद पर महेंद्र नाथ पांडे का स्थान लेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी ने चंद्रकांत दादा पाटिल को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे इस पद पर राव साहेब दानवे पाटिल का स्थान लेंगे।उल्लेखनीय है कि महेंद्र नाथ पांडे को नरेंद्र मोदी नीत नई सरकार में कौशल विकास मंत्री बनाया गया है, जबकि राव साहेब दानवे पाटिल को उपभोक्ता मामलों का राज्य मंत्री बनाया गया है।
समझा जाता है कि पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत इन्हें अपने राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त किया गया है। मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
20 Jul 2026 13:07:16
Photo: cockroachjantaparty Instagram


