300 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा, मोदी के नेतृत्व में बनाएंगे राजग सरकार: शाह

300 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा, मोदी के नेतृत्व में बनाएंगे राजग सरकार: शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। वहीं, विपक्षी पार्टियों के लिए उन्होंने कहा कि वे इतनी सीटें भी नहीं पा सकेंगी कि अपना नेता प्रतिपक्ष चुन सकें।

Dakshin Bharat at Google News
शाह ने कहा मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि पांचवें और छठे चरण के बाद भाजपा अकेले पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। सातवें चरण के बाद 300 से ज्यादा सीटें जीतकर हम नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में राजग की सरकार बनाने जा रहे हैं।

शाह ने मतगणना से पहले विपक्ष के मोर्चा निर्माण की कोशिशों पर कहा कि किसी भी मोर्चे की जरूरत तभी पड़ेगी जब भाजपा को कम सीटें मिलेंगी। हमें 300 सीटों पर जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई संयुक्त रूप से नेता प्रतिपक्ष का चयन करना चाहता है तो हमें कोई परेशानी नहीं है, देश में लोकतंत्र है।

शाह ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि विपक्ष को अपने नेता का चुनाव करने के लिए अपेक्षित संख्या में सीटें न मिलें। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि विपक्ष एक साथ नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करना चाहता है, तो कर सकता है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर शाह ने दावा किया कि वहां उनकी पार्टी 23 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि अब बंगाल की जनता ममताजी को हटाने का मन बना चुकी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download