भाजपा सरकार ने किसी की जाति या धर्म पूछे बिना किए विकास कार्य: शाह

भाजपा सरकार ने किसी की जाति या धर्म पूछे बिना किए विकास कार्य: शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

बलरामपुर/भाषा। सपा और बसपा पर जाति विशेष के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए, किसी की जाति या धर्म पूछे बिना विकास कार्य किए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
बलरामपुर और श्रावस्ती की जनता को संबोधित करते हुये शाह ने कहा, ‘बुआ और भतीजा पूछते हैं कि मोदी जी ने क्या किया। हमें तो सिर्फ पांच साल हुए हैं, पर आपने 15 साल में क्या किया? हम यहां जनता को हिसाब देने आए हैं। जातिवादी पार्टियों सपा, बसपा ने प्रदेश में 15 से 20 साल तक शासन किया। सपा सरकार में एक जाति का काम होता था और बसपा सरकार में दूसरी जाति का। भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए, किसी की जाति या धर्म पूछे बिना विकास कार्य किए।’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस, सपा और बसपा के शासन में गरीब लोग पैसों के अभाव में इलाज नहीं करा पाते थे। नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की जिसके तहत सिर्फ चार महीने में ही करीब 24.80 लाख लोगों का मुफ्त इलाज किया गया। यही वजह है कि गरीब व्यक्ति मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की प्रार्थना करता है।’

उन्होंने कहा कि केंद्र में जब सोनिया-मनमोहन की सरकार थी तब बुआ, भतीजा उनका समर्थन करते थे। तब उप्र को तीन लाख तीस हजार करोड़ रुपए मिले। मोदी पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने उप्र को 10 लाख 27 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा धनराशि दी।

शाह ने कहा कि उप्र में पहले भूमाफिया गरीबों की जमीन हड़प लेते थे और सपा, बसपा की सरकारें कुछ नहीं कर पाती थीं। उप्र में योगी सरकार ने गरीबों की भूमि संरक्षित की। अवैध बूचड़खानों पर रोक लगा कर गायों को बचाया गया। उप्र में पहले गुंडे, पुलिस वालों को डराते थे लेकिन आज स्थिति उलट है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने एंटी स्क्वाड बनाया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के हर हिस्से में लग रहा ‘मोदी-मोदी’ का नारा बताता है कि 23 मई को जनता मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। ‘70 साल से देश की जनता एक ऐसा नेता ढूंढ़ती थी जो अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए, जनता के लिए जीता हो।’ शाह ने कहा, ‘मैं 20 साल से मोदी को जानता हूं। उन्होंने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली और वह 24 घंटे में से 18 घंटे काम करते हैं। जबकि गठबंधन के नेता राहुल, अखिलेश गर्मी में छुट्टी मनाने विदेश चले जाते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। अगर पाकिस्तान से गोली आएगी तो हमारे यहां से गोला जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछड़ों और गरीबों का आरक्षण कम किए बगैर अगड़े समाज के बच्चों को दस प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्होंने श्रावस्ती इलाके में किसानों, शौचालय, उज्ज्वला योजना तथा जिले के विकास कार्यों के बारे में भी अपनी बात रखी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

एएससी सेंटर एंड कॉलेज ने 265वां आर्मी सर्विस कॉर्प्स डे मनाया एएससी सेंटर एंड कॉलेज ने 265वां आर्मी सर्विस कॉर्प्स डे मनाया
कमांडेंट ने सभी रैंक्स, पूर्व सैनिकों और परिवारों को बधाई दी
'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान
स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?
जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया