लखनऊ: शत्रुघ्न ने की अखिलेश की तारीफ तो कांग्रेस प्रत्याशी ने दी नसीहत- पार्टी धर्म निभाएं

लखनऊ: शत्रुघ्न ने की अखिलेश की तारीफ तो कांग्रेस प्रत्याशी ने दी नसीहत- पार्टी धर्म निभाएं

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी लखनऊ से सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

लखनऊ/दक्षिण भारत। भाजपा से कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा ने अब ऐसे बयान देने शुरू कर दिए हैं कि इससे उनकी नई पार्टी में भी नाराजगी के सुर उठने लगे हैं। शत्रुघ्न जहां पटना साहिब सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से मैदान में हैं।

Dakshin Bharat at Google News
गुरुवार को पूनम ने नामांकन दाखिल किया था। इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश की खूब तारीफ की और उन्हें प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखने की बात कही। शत्रुघ्न ने अखिलेश की ‘काबिलियत और काम करने की तत्परता’ को सराहा।

शत्रुघ्न ने कहा कि अखिलेश यादव में बहुत क्षमताएं हैं। वे युवा शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें सिर्फ उत्तर प्रदेश के भविष्य नहीं बल्कि कभी-कभी तो देश के भविष्य के रूप में भी देखता हूं। प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखता हूं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में शत्रुघ्न के इस बयान ने कांग्रेस नेताओं को उलझन में डाल दिया। हाल में कांग्रेस का हाथ थामने वाले शत्रुघ्न बिहार और दिल्ली में कांग्रेस की तारीफ करते रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में पत्नी का नामांकन दाखिल करते वक्त वे अखिलेश का गुणगान करने लगे।

लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के दिग्गज राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से आचार्य प्रमोद कृष्णम को टिकट दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने भी शत्रुघ्न के रुख पर नाराजगी जताई है। प्रमोद कृष्णम ने ​उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि सिन्हाजी ने यहां आकर अपना पति-धर्म निभाया लेकिन एक दिन मेरे लिए प्रचार करके वो पार्टी धर्म भी निभाएं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन
चेन्नई/दक्षिण भारत। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर...
बेंगलूरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय में क्या कहा?
आत्मा ही कर्मों की कर्ता और भोक्ता है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
तप में तपने वाला तपस्वी कालजयी बनता है: साध्वीश्री पावनप्रभा
'चिंतन से जीवन परिवर्तन होता है और परिवर्तन ही प्रगति का कारण है'
संयमी साधु-संतों के दर्शन से कष्ट नष्ट हो जाते हैं: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
यह दुश्चक्र तोड़ें