आजम के बचाव में उतरीं डिंपल, जयाप्रदा पर विवादित टिप्पणी को बताया ‘छोटी-सी बात’

आजम के बचाव में उतरीं डिंपल, जयाप्रदा पर विवादित टिप्पणी को बताया ‘छोटी-सी बात’

डिंपल यादव

लखनऊ/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान द्वारा रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर की गई ​अभद्र टिप्पणी के बाद खासा विवाद छिड़ गया था। अब सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव द्वारा उक्त मामले पर की गई टिप्पणी से यह विवाद और बढ़ सकता है।

दरअसल डिंपल ने आजम का बचाव किया है। कन्नौज सांसद डिंपल ने कहा है कि ‘छोटी-छोटी बातों’ में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा है कि इसके जरिए भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। उल्लेखनीय है कि रामपुर में अखिलेश यादव की मौजूदगी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने ऐसी अभद्र टिप्पणी कर दी थी, जिसे यहां प्रकाशित करना उचित नहीं है।

आजम के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था, जिससे सपा की काफी किरकिरी हुई। विवाद बढ़ता देख अखिलेश भी आजम के बचाव में आए और कहा कि उनके बयान का गलत सन्दर्भ लिया गया। उन्होंने दलील दी कि आजम ने किसी और के बारे में ऐसा कहा था। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि हम समाजवादी लोग महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

दूसरी ओर, जयाप्रदा ने आजम के विवादित बयान के बाद कहा कि उनका नामांकन रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि आजम चुनाव जीतेंगे तो देश के लोकतंत्र का क्या होगा। भाजपा प्रत्याशी ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई थी। ऐसे में डिंपल द्वारा की गई टिप्पणी सपा नेतृत्व के लिए आलोचना की वजह बन सकती है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'