दिन में सपने देख रहे राहुल, दूरबीन से ढूंढ़नी पड़ रही कांग्रेस: शाह

दिन में सपने देख रहे राहुल, दूरबीन से ढूंढ़नी पड़ रही कांग्रेस: शाह

amit shah in jaipur

जयपुर। ​इन दिनों राजस्थान में सर्दी के साथ ही सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस की नीतियों और उसे कई राज्यों में शिकस्त मिलने पर कहा कि अब कांग्रेस को दूरबीन लगाकर ढूंढ़ना पड़ रहा है। शाह यहां पार्टी के युवाओं से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिन में सपने देख रहे है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने 2014 में केंद्र में सत्ता परिवर्तन और उसके बाद विभिन्न चुनावों में कांग्रेस को मिली पराजय पर कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, चुनावी इतिहास को उठाकर देख लो कांग्रेस पार्टी को दूरबीन लगा कर ढूंढ़ना पड़ रहा है। शाह ने विपक्ष के गठबंधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा​ कि कांग्रेस अध्यक्ष घूम-घूम कर गठबंधन कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि इसके सहारे वे आगे बढ़ जाएंगे। शाह ने इस गठबंधन को ढकोसला करार दिया है।

राजस्थान में 7 दिसंबर को 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा रखी है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सत्ता में वापसी के लिए खूब मशक्कत कर रहा है। अमित शाह जिस कार्यक्रम में मौजूद थे, उसमें करीब दो लाख युवा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमित शाह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाया।

शाह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जरा भी असमंजस में न रहें। उन्होंने विकास कार्यों को भाजपा की संस्कृति का हिस्सा बताया। शाह ने कहा कि जहां भी भाजपा की सरकारें आईं, वहां लोगों के जीवनस्तर में बड़ा सुधार हो रहा है।

अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की वसुंधरा सरकार ने लोगों को योजनाओं का पूरा फायदा पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने राजस्थान को वीरों की भूमि बताया। उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और मौजूदा सरकार की तुलना की। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले कांग्रेस पार्टी प्रदेश का बजट 94 हजार करोड़ रुपया छोड़ कर गई थी। वहीं राजे सरकार ने इसमें इजाफा कर 2 लाख 12 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया।

अमित शाह ने केंद्र की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वह राजस्थान के विकास में भरपूर योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनने से और तेजी से विकास होगा। शाह ने कांग्रेस पर परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लो​कतंत्र में व्याप्त इन तीन बुराइयों को भाजपा समाप्त कर रही है।

शाह ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने घुसपैठियों का मुद्दा उठाया और कहा कि इन्हें बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने पिछली मनमोहन सिंह सरकार पर आरोप लगाया कि तब आतंकी तत्व देश में घुसकर विध्वंस मचाते थे। अब मोदी सरकार ने सेना को आदेश दिया है कि जवानों पर हमले का बदला लिया जाए। शाह ने बताया कि अब हमारी सेना पाकिस्तान में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। उन्होंने एक बार फिर से राजस्थान में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Photo: JMScindia FB Page
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़रदारी की जाने वाली है कुर्सी!
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है: सिद्दरामय्या
बिहार में मतदाता सूची के 'एसआईआर' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा?
अगला दलाई लामा स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं: अरुणाचल के मुख्यमंत्री
अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन: कमल मुनि कमलेश