कांग्रेस राज का आधा वक्त भी मिले तो बदल देंगे हालात, पूरे किए इंदिरा के वादे: मोदी

कांग्रेस राज का आधा वक्त भी मिले तो बदल देंगे हालात, पूरे किए इंदिरा के वादे: मोदी

pm narendra modi

मंदसौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मंदसौर पहुंचे और एक जनसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने किसानों के मुद्दे उठाए और कांग्रेस पर सवाल दागे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करने का झूठा वादा कर रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर शब्दबाण छोड़ते हुए कहा ​कि उस दौर में भी गरीबी हटाने, बैंकों को गरीब तक लाने जैसे कई वादे किए गए थे लेकिन वो वादे चालीस साल बाद मोदी ने पूरे किए।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी ने लोगों से भाजपा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि अभी उन्हें सिर्फ चार साल मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस के राज का आधा वक्त मांगा। इस मौके पर मोदी ने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी के लिए कहा कि आजकल कुछ लोग इतना झूठ बोलते हैं कि उसमें भी भ्रमित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग एसी कमरों में बैठकर चुनाव की दिशा का अंदाजा लगाते हैं।

मोदी ने लोगों से वादा किया कि उन्हें जो प्यार दिया है, उसे विकास में तब्दील कर लौटाएंगे। उन्होंने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि मंदसौर के इस मैदान का रंग देख लीजिए। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें चार साल ही मिले हैं, यदि कांग्रेस का आधा समय भी मिल जाए तो स्थिति को उलट देंगे। उन्होंने सरकार के साथ जुड़े कुछ विवादों पर कहा कि इसके पीछे कांग्रेस की गलतियां हैं।

मोदी ने सरदार पटेल को याद किया और कहा कि यदि वे देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो कांग्रेस के 55-60 साल के शासन में किसानों की बर्बादी नहीं होती। उन्होंने मौजूदा दौर में किसानों की दिक्कतों के लिए कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने किसानों से कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के 55 साल और भाजपा के 15 सालों की तुलना करें। उन्होंने कहा कि पांच—छह दशक की खामियां सुधारने के लिए वक्त भी तो चाहिए। मोदी ने आधा समय भी मिलने पर सबकुछ ठीक करने का वादा किया।

प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जो वादे करके गई थीं, वे उन्होंने पूरे किए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण के चालीस साल बाद भी देश में ज्यादातर लोगों के बैंक खाते न होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, अब बताइए यह धोखा था कि नहीं था? मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर भी गरीबी नहीं हटाई। उन्होंने इसे कांग्रेस का झूठा वादा करार देते हुए कहा कि लोगों को धोखा देकर उनसे वोट ले लिए गए।

मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेसी जहां भी जाते हैं, वहां झूठे वादे करते हैं। उन्होंने राहुल पर चुटकी लेते हुए कहा कि फटी जेब से कुछ न कुछ निकालते रहते हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पिछली चार पीढ़ियों में भी वादे पूरे नहीं कर पाई। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के वीडियो पर कहा कि कांग्रेस लोगों को बांट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सिर्फ खास समूहों के ही वोट चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने इसे अस्वीकार्य और लोकतंत्र का अपमान बताया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

47वें फ्लाइट टेस्ट कोर्स को अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पूरा किया 47वें फ्लाइट टेस्ट कोर्स को अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पूरा किया
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारतीय वायुसेना परीक्षण पायलट स्कूल का 47वां उड़ान परीक्षण पाठ्यक्रम (फ्लाइट टेस्ट कोर्स) विमान और प्रणाली परीक्षण प्रतिष्ठान...
उप्र एटीएस ने जासूसी और पाकिस्तान से संबंध के शक में 2 लोगों को गिरफ्तार किया
यहां रहकर अमेरिकी नागरिकों को लगा रहे थे चूना, आंध्र पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया
धाराप्रवाह तमिल बोलने वाले सिंगापुर के मंत्री ने युवाओं से किया यह आह्वान
छत्तीसगढ़: पुलिस ने बताया- ढेर हुए नक्सलियों पर था 3.33 करोड़ रु. का इनाम
ज्ञानशाला बन गई है संस्कारों की पाठशाला: मुनिश्री पुलकितकुमार
फोर्ब्स सूची: केरल ग्रामीण बैंक को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बैंकों में स्थान मिला