राजस्थान: भाजपा ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानिए कहां से कौन उम्मीदवार

राजस्थान: भाजपा ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानिए कहां से कौन उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने कुछ विधायकों के टिकट काटे हैं और नए चेहरों को भी जगह दी है।

Dakshin Bharat at Google News
रामगढ़ से विधायक ज्ञानदेव आहूजा का नाम इस सूची में नहीं है। चर्चा है कि उनका टिकट काट दिया गया है। इसी प्रकार रतनगढ़ से राजकुमार रिणवां के बजाय अभिनेष महर्षि को टिकट दिया गया है जो हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके अलावा रामगंज मंडी से विधायक चंद्रकांता मेघवाल को केशोरायपाटन से उम्मीदवार बनाया गया है। बांसवाड़ा से धन सिंह रावत के बजाय अखडू महिरा को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने श्रीगंगानगर से विनीता आहूजा, अनूपगढ़ से संतोष बावरी, संगरिया से गुरदीप सिंह शाहपीणी, बीकानेर पश्चिम से गोपाल जोशी, श्रीडूंगरगढ़ से ताराचंद सारस्वत, नोखा से बिहारी लाल बिश्नोई, रतनगढ़ से अभिनेष महर्षि, सीकर से रतन जलधारी, दूदू से प्रेमचंद बैरवा, झोटवाड़ा से राजपाल सिंह शेखावत, मालवीय नगर से कालीचरण सर्राफ, बगरू से कैलाश वर्मा, बस्सी से कन्हैया लाल मीणा को टिकट दिया है।

इसी प्रकार चाकूस से रामोतार बैरवा, रामगढ़ से सुखवंत सिंह, कठूमर से बाबूलाल मैनेजर, बसेड़ी से छितरिया जाटव, राजाखेड़ा से अशोक शर्मा, हिंडौन से मंजू खैरवाल, सिकराय से विक्रम बंसीवाल, जैसलमेर से सांगसिंह भाटी, पोकरण से प्रताप पुरी, शिव से खुमाण सिंह को टिकट मिला है।

वहीं चौहटन से आदूराम मेघवाल, गढ़ी से कैलाश मीणा, बांसवाड़ा से अखडू महिरा, कपासन से अर्जुन जीनगर, नाथद्वारा से महेश प्रताप सिंह, जहाजपुर से गोपीचंद मीणा, केशवराय पाटन से चंद्रकांता मेघवाल और डग से कालूलाल मेघवाल उम्मीदवार बनाए गए हैं। भाजपा 11 नवंबर को अपने 131 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। इस प्रकार अब तक उसने कुल 162 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए अभी 38 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए