बिना कागज पढ़े पांचों सवाल दोहरा कर दिखाएं राहुल : शाह

बिना कागज पढ़े पांचों सवाल दोहरा कर दिखाएं राहुल : शाह

सूरत। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात को लेकर जारी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से रोज ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक सवाल पूछने के सिलसिले पर रविवार को व्यंग्य करते हुए कहा कि वह अब तक के अपने ऐसे सभी पांच सवालों को अपने आप नहीं दोहरा सकते। शाह ने सूरत के मांडवी में एक चुनावी सभा में कहा कि लोगों को राहुल से पूछना चाहिए कि गुजरात में चुनाव में कांग्रेस का चुनावी मुद्दा क्या है? अब तक किसी को इसका पता नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां मोदी के नेतृत्व में विकास के एजेंडे पर आगे ब़ढ रही है और यही इसका मुख्य चुनावी मुद्दा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस जातिवाद का जहर फैलाना चाहती है और अलग-अलग वर्ग के बीच विषवाद को ब़ढावा देकर अपनी राजनैतिक रोटी सेंकना चाहती है। शाह ने राहुल गांधी के गुजरात के ताब़डतो़ड चुनावी दौरों की चर्चा और उनकी शैली की नकल करते हुए कहा, ’’राहुल जी सवाल पूछते हैं कि मोदी जी ने साढे तीन साल में क्या किया? रोज एक ट्विट कर रहे हैं। आज पांचवीं ट्विट भी कर डाली। मै इन सबका जवाब दे दूंगा अगर वह यह सब ट्विट एक बार बिना कागज प़ढे फिर से दोहरा देंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया