रायबरेली से मां ही लड़ेंगी चुनाव : प्रियंका

रायबरेली से मां ही लड़ेंगी चुनाव : प्रियंका

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीति से संन्यास लेने संबंधी अटकलों के बीच उनकी पुत्री प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को कहा कि रायबरेली से उनकी मां ही चुनाव ल़डेंेंगी। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने के मौके पर यहां कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित समारोह के भाग लेने आई श्रीमती वाड्रा ने एक न्यूज चैनल के सवालों पर कहा ’’मेरा रायबरेली से चुनाव ल़डने का कोई सवाल ही नहीं उठता। वहां से मेरी मां ही ल़डेगी।‘ एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा ‘मेरी मां एक बहादुर महिला हैं। उनके साथ रहना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं पिछले २० साल से उनकी यात्रा की सहभागी रही हूं। मैं ने देखा है कि उन्होंने कैसे शुरुआत की और किस तरह की कठिनाइयों का सामना किया।‘ राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने पर उन्होंने कहा कि उनके सामने कठिन रास्ता है, लेकिन इस पर आगे ब़ढने में सक्षम हैं। सोनिया गांधी ने शुक्रवार को ही अपने बारे में कहा था कि अब उनकी भूमिका ’’रिटायर’’ होने की है। इस पर ऐसी अटकलें लगी हैं कि वह सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकती है। कांग्रेस ने तुरंत इस पर स्पष्ट किया था कि श्रीमती गांधी राजनीति से नहीं बल्कि सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष पद से हट रही हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

मैं प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले को कोई छोटा मामला नहीं मानता: एचडी कुमारस्वामी मैं प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले को कोई छोटा मामला नहीं मानता: एचडी कुमारस्वामी
Photo: @hd_kumaraswamy X account
मुसलमान लिव-इन रिलेशनशिप के अधिकारों का दावा नहीं कर सकते: उच्च न्यायालय
कांग्रेस पर मुस्लिमों को आरक्षण व संपत्ति देने का आरोप और सच
पाकिस्तान: सो रहे 7 सैलून कर्मचारियों की आतंकवादियों ने हत्या की
मुन्नाभाई 3 के लिए राज कुमार हिरानी के पास हैं इतनी स्क्रिप्ट! अरशद वारसी ने बताया ...
‘वेलकम टू द जंगल’ के सभी कलाकारों ने अपने आप को अहमद खान के हवाले कर दिया है: श्रेयस तलपड़े
कुमारस्वामी ने पूछा- वीडियो जारी करने पर बोलने वाले व्यक्ति को एसआईटी ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया?