निसान ने भारत में पेश की नई प्रीमियम सी-एसयूवी ‘टेक्टॉन’

शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपए

निसान ने भारत में पेश की नई प्रीमियम सी-एसयूवी ‘टेक्टॉन’

Photo: nissan Instagram account

मुंबई/भाषा। निसान मोटर इंडिया ने भारत में अपनी नई प्रीमियम सी-एसयूवी 'निसान टेक्टॉन' को पेश किया है। कंपनी ने इसे भारत में अपनी वापसी की रणनीति के तहत उतारा है।

Dakshin Bharat at Google News
नई टेक्टॉन की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपए रखी गई है, जबकि 'टर्बो टी280 डीसीटी' संस्करण की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपए है।

कंपनी के अनुसार, टेक्टॉन निसान की दूसरी नई पेशकश है और यह भारत में कंपनी के विस्तार अभियान में अहम भूमिका निभाएगी। यह वाहन चेन्नई संयंत्र में बनाया जाएगा और भारत के अलावा पश्चिम एशिया तथा अफ्रीकी बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा।

कंपनी के मुताबिक, टेक्टॉन इस श्रेणी की एकमात्र एसयूवी है, जिसमें पूरे मॉडल में टर्बोचार्ज्ड इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसमें टर्बो टी160 और टर्बो टी280 इंजन विकल्प मिलेंगे। टी280 इंजन 163 पीएस की अधिकतम शक्ति और 280 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।

टेक्टॉन में गूगल आधारित कनेक्टिविटी सुविधा दी गई है, जिसके तहत ग्राहक गूगल मैप, गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 200 से अधिक ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

कंपनी ने बताया कि वाहन में 700 लीटर तक का श्रेणी में अग्रणी सामान रखने का स्थान (बूट स्पेस), 212 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लियरेंस और बेहतर सड़क पकड़ के लिए उन्नत सुविधाएं दी गई हैं।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा कि ‘टेक्टॉन’ कंपनी की भारत में वापसी की रणनीति का प्रमुख आधार है। इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह भारत में निर्मित होकर वैश्विक बाजारों में जाएगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download