विजय ने करूर भगदड़ मामले में 'राजनीतिक फ़ायदा उठाने की कोशिश' के लिए द्रमुक की आलोचना की

करूर में जनसभा में बोले मुख्यमंत्री

विजय ने करूर भगदड़ मामले में 'राजनीतिक फ़ायदा उठाने की कोशिश' के लिए द्रमुक की आलोचना की

Photo: TVKVijayHQ FB Page

करूर/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को द्रमुक की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक पिछले साल यहां हुई भगदड़ की घटना से 'राजनीतिक फ़ायदा' उठाने की कोशिश कर रही है और उन्हें ज़िले का दौरा करने से रोक रही है।

Dakshin Bharat at Google News
साल 2025 में मची भगदड़, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी, के बाद यहां अपनी पहली यात्रा के दौरान विजय ने पुलिस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें 27 सितंबर को टीवीके कार्यक्रम स्थल पर बढ़ती भीड़ के बारे में सचेत नहीं किया और न ही बैठक रद्द करने के लिए कोई कदम उठाए, जबकि भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया था।

मई में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद अपनी पहली यात्रा के दौरान विजय ने कहा, 'पुलिस हमें बता सकती थी कि भीड़ बढ़ रही है और उसे संभालना मुश्किल हो रहा है। पुलिस के पास मीटिंग रद्द करने का पूरा अधिकार था। ऐसा करने के बजाय, पुलिस ने हमें हाईवे तक पहुंचाया।'

विजय पिछले साल करूर में पीड़ित 41 परिवारों से नहीं मिल पाए थे, लेकिन उनको चेन्नई के पास लाया गया और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उन्हें सांत्वना दी थी।

आज हुई सभा में विजय ने कहा, 'मैंने पुलिस पर पूरा भरोसा किया और मीटिंग में उनका शुक्रिया भी अदा किया। मुझे इस ड्रामे के बारे में पता नहीं था। इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है? किसके कहने पर यह सब किया गया?'

विजय ने कहा कि 'उन्होंने' (द्रमुक) उस त्रासदी से 'राजनीतिक फ़ायदा उठाने की कोशिश की'।यह बात साफ़ तौर पर द्रमुक के संदर्भ में कही, जो उस समय सत्ता में थी। उन्होंने कहा कि करूर में मची भगदड़ से बहुत दु:ख हुआ था।

उन्होंने कहा, 'हमने साल 2025 की करूर भगदड़ में अपनी बहनों के बच्चों को खो दिया।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download