फैशन, लग्जरी और स्टाइल का संगम हाई लाइफ फिर आ रही है...

आगाज 5 जून को द ललित अशोक में होगा

फैशन, लग्जरी और स्टाइल का संगम हाई लाइफ फिर आ रही है...

यह 7 जून तक जारी रहेगी

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर हाई लाइफ प्रदर्शनी एक बार फिर आ रही है। इसका आगाज 5 जून को द ललित अशोक में होगा। यह 7 जून तक जारी रहेगी। इसके आयोजकों ने बताया कि इंतज़ार की घड़ियां पूरी हुईं। अब फ़ैशन डेस्टिनेशन हाई लाइफ वापस आ गई है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि यह देश के टॉप डिज़ाइनरों को एक साथ ला रही है, जो शानदार फ़ेस्टिव वियर, कंटेम्पररी फ़ैशन, लग्जरी कुटूर, एलिगेंट ज्वेलरी और स्टाइलिश एक्सेसरीज़ — सबकुछ एक ही छत के नीचे पेश करेंगे। इस शानदार प्रदर्शनी में एक्सक्लूसिव कलेक्शन देखने और फ़ैशन एवं लाइफ़स्टाइल के लेटेस्ट ट्रेंड्स जानने का मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी हर बार बेंगलूरु में धूम मचाती है। इसे शहर का सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट माना जाता है। जो लोग फैशन, लग्जरी और स्टाइल से लगाव रखते हैं, वे इसमें जरूर शिरकत करें।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download