गर्मियों में धूम मचाने के लिए तैयार हाई लाइफ प्रदर्शनी

इसका आगाज 8 मई को 'द ललित अशोक' में होगा

गर्मियों में धूम मचाने के लिए तैयार हाई लाइफ प्रदर्शनी

यह 10 मई तक जारी रहेगी

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। मशहूर फैशन प्रदर्शनी हाई लाइफ गर्मियों में धूम मचाने के लिए तैयार है। इसका आगाज 8 मई को बेंगलूरु के 'द ललित अशोक' में होगा। यह 10 मई तक जारी रहेगी। इसके आयोजकों ने कहा कि यहां आकर प्रीमियम फैशन अनुभव का आनंद ले सकते हैं।

Dakshin Bharat at Google News
हाई लाइफ का समर एडिशन डिज़ाइनर कपड़ों, शानदार कुट्यूर, आकर्षक ज्वैलरी और ट्रेंडी एक्सेसरीज़ की बेहतरीन प्रदर्शनी लेकर आ रहा है। यहां देश के टॉप डिज़ाइनरों के एक्सक्लूसिव कलेक्शन देख सकते हैं। साथ ही, अपने सीज़नल वॉर्डरोब को और भी शानदार बनाने के लिए बेहतरीन पीस चुन सकते हैं।

आयोजकों ने बताया कि हाई लाइफ वह जगह है, जहां स्टाइल और नज़ाकत का मेल होता है। यह प्रदर्शनी फैशन प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आ रही है। यहां आपको जरूरत का हर सामान मिलेगा। डिजाइनर आउटफिट्स से लेकर ट्रेंडिंग ज्वैलरी और एक्सेसरीज़ तक, सबकुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

गर्मियों के नए ट्रेंड्स, शानदार डिजाइन्स और हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट्स इस प्रदर्शनी को बेंगलूरु के फैशन कैलेंडर का महत्त्वपूर्ण आयोजन बनाते हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में वीआईटी का शानदार प्रदर्शन क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में वीआईटी का शानदार प्रदर्शन
यूनिवर्सिटी ने सस्टेनेबिलिटी कैटेगरी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया
असली पहचान सिर्फ़ बाज़ार होने से नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता से मिलती है: प्रधानमंत्री
योग जब स्वभाव में आता है तो मानवीय एकता का आधार बन जाता है: प्रधानमंत्री
महाराष्ट्र: परभणी में मंदिर की स्लैब गिरने से 3 लोगों की मौत
एक ही शिवसेना है, जिसकी कमान शिंदे के हाथ में है: अमित शाह
आम आदमी बुनियादी ज़रूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा है: मल्लिकार्जुन खरगे
मोदी बहुत सख्त मिज़ाज के व्यक्ति और महान नेता हैं: डोनाल्ड ट्रंप