हाई लाइफ के आगाज के साथ छाई रौनक

सीज़न के लिए एक्सक्लूसिव कलेक्शन

हाई लाइफ के आगाज के साथ छाई रौनक

यह 10 जून को भी जारी रहेगी

चेन्नई/दक्षिण भारत। फ़ैशन और लाइफ़स्टाइल प्रदर्शनी हाई लाइफ़ का यहां हयात रिजेंसी में जोरदार आगाज हुआ। इसमें सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक भरपूर रौनक छाई रही। देश की प्रमुख फ़ैशन, स्टाइल, डेकोर और लक्ज़री एग्ज़िबिशन अपने शानदार एडिशन के साथ आई है। यह 10 जून को भी जारी रहेगी।

Dakshin Bharat at Google News
आयोजकों ने बताया कि पूरे देश से 150 से ज़्यादा बेहतरीन डिज़ाइनर्स और लाइफ़स्टाइल ब्रांड्स को एकसाथ लाने वाली यह प्रदर्शनी शॉपिंग का शानदार अनुभव दे रही है। इसमें डिज़ाइनर वियर, एथनिक परिधान, ब्राइडल कलेक्शन, ज्वैलरी, लग्ज़री एक्सेसरीज़, होम डेकोर, गिफ़्टिंग के आइडिया और भी बहुत कुछ शामिल हैं।

फ़ैशन के शौकीन, भावी दुल्हनें, उद्यमी, सोशलाइट और ट्रेंडसेटर इस सीज़न के लिए खास तौर पर तैयार किए गए एक्सक्लूसिव कलेक्शन देख सकते हैं, जो हाई लाइफ़ को लग्ज़री शॉपिंग और स्टाइल इंस्पिरेशन के लिए एक ज़रूरी डेस्टिनेशन बनाते हैं।

इस इवेंट की शान एवं आकर्षण को और बढ़ाने के लिए कई खास मेहमान इसमें शामिल होंगे। इनमें क्षीर वसुधा कुमार (निदेशक, नवीन हाउसिंग एंड प्रॉपर्टीज़ प्रा. लि.; संस्थापक, अरिमाथुम्बी इवेंट वेन्यू; हेड ऑफ़ बिज़नेस डेवलपमेंट, रेविवो क्लिनिक) और डॉ. सुसान वर्गीस (उपाध्यक्ष, हिंदुस्तान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस; निदेशक, हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस; मेडिकल डायरेक्टर, स्मार्ट विज़न हॉस्पिटल; निदेशक, हिंदुस्तान कम्युनिटी कॉलेज) और निशा उमागोपाल (संस्थापक एवं सीईओ, मुद्रा स्टाइलिश स्टेशन प्रा. लि.) शामिल हैं। 'अर्ली बर्ड' तोहफ़ों की वजह से यह प्रदर्शनी और भी रोमांचक हो जाएगी।
 
हाई लाइफ़ के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ एबी डोमिनिक ने कहा, 'चेन्नई हमेशा से हमारे सबसे जीवंत और फ़ैशन को लेकर जागरूक बाज़ारों में से एक रहा है। इस एडिशन में पूरे भारत से डिज़ाइनर्स, लक्ज़री ब्रांड्स और लाइफ़स्टाइल कॉन्सेप्ट्स का शानदार कलेक्शन एकसाथ लाया गया है। हमें विज़िटर्स को खरीदारी का ऐसा अनुभव देने में खुशी हो रही है, जो क्रिएटिविटी, कारीगरी और इनोवेशन का जश्न है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download