राजद-कांग्रेस बिहार के नौजवानों के सामने बना रहे झूठ के नए रिकॉर्ड: प्रधानमंत्री

मोदी ने बिहार के समस्तीपुर में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

राजद-कांग्रेस बिहार के नौजवानों के सामने बना रहे झूठ के नए रिकॉर्ड: प्रधानमंत्री

Photo: @BJP4India X account

समस्तीपुर/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है- फिर एक बार राजग सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार, जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं और कल से छठी मैया का महापर्व शुरू होने जा रहा है। ऐसे व्यस्त समय में आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं। समस्तीपुर का यह जो माहौल है, मिथिला का जो मूड है, उसने पक्का कर दिया है- नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी राजग सरकार।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का अत्यंत महत्त्वपूर्ण दिन है। यहां आने से पहले मैं कर्पूरी ग्राम गया था। वहां मुझे भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धापूर्वक नमन करने का अवसर मिला। यह उनका ही आशीर्वाद है कि आज हम जैसे पिछड़े और गरीब परिवारों से निकले लोग इस मंच पर खड़े हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजाद भारत में सामाजिक न्याय लाने में, गरीबों और वंचितों को नए अवसरों से जोड़ने में कर्पूरी ठाकुर की भूमिका बहुत बड़ी रही है। वे मां भारती के अनमोल रत्न थे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य हमारी सरकार को मिला। यह हमारे लिए सम्मान की बात है। हमारी सरकार कर्पूरी ठाकुर को प्रेरणापुंज मानती है। वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता, गरीब की सेवा — हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने गरीबों, दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों के हितों को प्राथमिकता दी है। हमारी सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया था। भाजपा-राजग ने ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को भी 10 साल के लिए और आगे बढ़ाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से सुशासन को समृद्धि में बदल रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ राजद और कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं और क्या कह रहे हैं? यह आपको मुझसे ज्यादा पता है। मुझे आपको याद दिलाने की जरूरत नहीं है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में जमानत पर चल रहे लोग हैं। जो जमानत पर है, वे चोरी के मामले में जमानत पर है। इनकी चोरी की आदत ऐसी है कि अब जननायक की उपाधि की चोरी करने में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायक कर्पूरी बाबू का यह अपमान कभी नहीं सहेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग जीत के अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। इन चुनावों में बिहार राजग को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां विकास का कोई काम न हो रहा हो। आपको कोई न कोई विकास का काम चलता हुआ जरूर दिखाई देगा। राजग सरकार सड़क, बिजली, पानी, इंटरनेट, गैस कनेक्शन ... इनको सिर्फ सुविधा नहीं मानती, ये सशक्तीकरण और समृद्धि के भी माध्यम हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में बिहार को जितना पैसा मिला था, उससे तीन गुना ज्यादा पैसा भाजपा, राजग की सरकार ने बिहार के विकास के लिए दिया है। जब तीन गुना पैसा आएगा तो विकास भी तीन गुना ज्यादा होगा ही होगा। समस्तीपुर से पूर्णिया के लिए सिक्स लेन हाईवे बन रहा है। नई रेल लाइनें बन रही हैं, वंदे भारत जैसी ट्रेनें चल रही हैं, बिहार में बिजली के नए-नए कारखाने लग रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सभी मखाना किसानों से, अपने नौजवानों से कहूंगा- यह जो हमने नया मखाना बोर्ड बनाया है, यह क्रांति का आरंभ है। हमारी सरकार बिहार के छोटे किसानों और मछुआरों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। पीएम किसान सम्मान निधि से हमने छोटे किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा भेजने शुरू किए। बिहार के किसानों के खातों में भी 28 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा किए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजद और कांग्रेस को अपने-अपने परिवारों के राजनीतिक भविष्य की ही चिंता है। इसलिए आज वे बिहार के नौजवानों के सामने झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। राजद और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का आंकड़ा है। जहां राजद जैसा दल हो, वहां कानून व्यवस्था हो ही नहीं सकती। राजद के शासन में यहां रंगदारी, हत्या, फिरौती, अपहरण ... एक उद्योग के रूप में फले-फूले थे। राजद के जंगलराज ने बिहार की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की भी बहुत प्रशंसा हो रही है। बिहार की एक करोड़ 20 लाख बहनों को रोजगार के लिए हर एक बहन के बैंक खाते में 10 हजार रुपए की मदद भेजी गई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 14 नवंबर के बाद जब फिर से राजग की सरकार बनेगी तो बिहार की लाखों बहनों को रोजगार बढ़ाने के लिए और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है: राहुल गांधी हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है: राहुल गांधी
Photo: rahulgandhi FB Page
जंग खत्म हुई, अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी वापस ले सरकार: कांग्रेस
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश हुए तृणकां सांसद अभिषेक बनर्जी
बागी नेताओं का एनसीपीआई में विलय हास्यास्पद: तृणकां
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता हुआ, होर्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा: ट्रंप
कैसे सुधरेगी सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता?
यह नया भारत है, जो सिर्फ़ समाधानों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि उनमें योगदान देने वाला है: प्रधानमंत्री