ईडी ने धन शोधन के आरोप में अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के अधिकारी को गिरफ्तार किया

पीएमएलए के प्रावधानों के तहत की गई कार्रवाई

ईडी ने धन शोधन के आरोप में अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के अधिकारी को गिरफ्तार किया

Photo: @dir_ed X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के एक अधिकारी को धन शोधन निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया है। पीटीआई ने यह जानकारी दी है। 

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अशोक पाल को शुक्रवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया।

प्रवर्तन निदेशालय करोड़ों रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामलों में अनिल अंबानी समूह की कंपनियों की जांच कर रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मामला रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनियों से जुड़े कथित 3,000 करोड़ रुपए के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है। इसके तहत उक्त कार्रवाई है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सीएफओ अशोक कुमार पाल को दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी को उनकी गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त आधार मिलने के बाद शुक्रवार देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी उन्हें अदालत में पेश करेगा।

पाल को उद्योगपति अनिल अंबानी का करीबी सहयोगी माना जाता है। आरोप है कि उन्होंने कथित धोखाधड़ी में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download