ट्रंप और मोदी की सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस का पलटवार- 'क्या यह साझेदारी इतनी स्वाभाविक है..?'

ट्रंप ने 35 से अधिक मौकों पर यह दावा किया है ...!

ट्रंप और मोदी की सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस का पलटवार- 'क्या यह साझेदारी इतनी स्वाभाविक है..?'

Photo: IndianNationalCongress FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत और अमेरिका को 'स्वाभाविक साझेदार' बताने वाली उनकी टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। उसने पूछा- क्या वे इतने स्वाभाविक हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने '35 से ज्यादा मौकों' पर व्यापार को लाभ के साधन के रूप में इस्तेमाल करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच 'संघर्ष विराम' की घोषणा की है?

Dakshin Bharat at Google News
विपक्षी पार्टी की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के सकारात्मक मूल्यांकन पर गर्मजोशी से प्रतिक्रिया व्यक्त करने के बाद आई है। मोदी ने विश्वास जताया है कि जारी वार्ता दोनों देशों के बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा है कि भारत और अमेरिका 'स्वाभाविक साझेदार' हैं। अब सवाल यह है: क्या यह साझेदारी इतनी स्वाभाविक है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 35 से अधिक मौकों पर यह दावा किया है कि उन्होंने व्यापार को दबाव के हथियार के रूप में इस्तेमाल करके 10 मई की शाम को भारत-पाकिस्तान युद्धविराम कराया?'

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।'

उन्होंने लिखा था, 'मैं आने वाले हफ़्तों में अपने बहुत अच्छे मित्र, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!'

इसके जवाब में मोदी ने लिखा, 'भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं, राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download