केरल: एक अभिनेत्री के आरोपों के बाद कांग्रेस ने इस विधायक को निलंबित किया

विधायक पद से इस्तीफे की मांग को खारिज किया

केरल: एक अभिनेत्री के आरोपों के बाद कांग्रेस ने इस विधायक को निलंबित किया

Photo: IndianNationalCongress FB Page

कन्नूर/दक्षिण भारत। केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ ने यहां बताया कि कांग्रेस नेता एवं पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल को सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया।

Dakshin Bharat at Google News
हालांकि, केपीसीसी प्रमुख ने विधायक पद से ममकूटाथिल के इस्तीफे की राजनीतिक विरोधियों की मांग को खारिज कर दिया।

ममकूटाथिल ने हाल में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जब मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने एक प्रसिद्ध राजनीतिक दल के 'एक युवा नेता' पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। 

इसके बाद भाजपा और माकपा की युवा शाखा, डीवाईएफआई ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस नेता के खिलाफ पार्टी की आंतरिक जांच भी चल रही थी।

इसके बाद, कई महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने उन पर इसी तरह के आरोप लगाए और राजनीतिक विरोधियों ने विधायक पद से उनके इस्तीफे के लिए दबाव बढ़ा दिया।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए जोसेफ ने कहा कि ममकूटाथिल को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है और यह सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है।

राज्य में पार्टी नेतृत्व ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि वरिष्ठ नेताओं के बीच विचार-विमर्श के बाद उचित फैसला लिया जाएगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर