साल 2050 तक दुनिया को 60% ज्यादा खाद्यान्न उत्पादन करना होगा, एआई बनेगी बड़ी ताकत
दुनिया में बढ़ेगी खाद्यान्न की मांग
By News Desk
On
राजस्थान के एक खेत में काम करते हुए मेहनती किसान
विजयवाड़ा/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने गुरुवार को कहा कि 9.3 अरब की वैश्विक आबादी को खिलाने के लिए दुनिया को साल 2050 तक 60 प्रतिशत ज्यादा भोजन का उत्पादन करने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में एआई महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) का हवाला देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह लक्ष्य बहुत कठिन है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता कृषि क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
विजयवाड़ा के निकट आचार्य एनजी रंगा कृषि विश्वविद्यालय (एएनजीआरएयू) के 57वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए नजीर ने कहा, 'एफएओ की रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक हमें 9.3 अरब की वैश्विक आबादी का पेट भरने के लिए 60 प्रतिशत ज्यादा खाद्यान्न उत्पादन करना होगा। वर्तमान कृषि प्रणालियों के साथ यह लक्ष्य हासिल करना बहुत मुश्किल होगा। यहीं पर एआई मददगार हो सकती है।'
About The Author
Related Posts
Latest News
05 Dec 2025 13:45:54
Photo: narendramodi FB Page


