छत्तीसगढ़ पुलिस ने महादेव ऐप के जरिए सट्टा लगाने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया

सीबीआई भी महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले की जांच कर रही है

छत्तीसगढ़ पुलिस ने महादेव ऐप के जरिए सट्टा लगाने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया

Photo: PixaBay

रायपुर/दक्षिण भारत। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप के जरिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों पर कथित तौर पर सट्टा लगाने के आरोप में कई राज्यों से 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Dakshin Bharat at Google News
सीबीआई पहले से ही छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले की जांच कर रही है।
 
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 14 लोगों में से छह छत्तीसगढ़, तीन झारखंड, दो मध्य प्रदेश और एक-एक पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से आठ को कोलकाता और छह को गुवाहाटी से पकड़ा गया।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें निखिल वाधवानी नामक व्यक्ति के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जिसे 13 अप्रैल को आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 67 मोबाइल फोन, आठ लैपटॉप, चार राउटर, 94 एटीएम कार्ड, 15 सिम कार्ड, 32 बैंक पासबुक, तीन बैंक चेक बुक, एक सुरक्षा कैमरा और 30 लाख रुपए के सट्टे के लेनदेन के रिकॉर्ड जब्त किए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी एल95 लोटस, लोटस 651 और लोटस 656 नामक महादेव सट्टेबाजी ऐप के पैनल के माध्यम से दांव स्वीकार कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 15 लाख रुपए से 25 लाख रुपए के बीच की कीमत में पैनल खरीदे थे।

उन्होंने कहा, 'आरोपी ने 500 बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपए का लेनदेन किया है और हम जल्द ही इन खातों को फ्रीज करने के लिए संबंधित बैंकों से संपर्क करेंगे।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय