औरंगजेब की कब्र हटाने के पक्ष में सभी, कांग्रेस सरकार ने इसे एएसआई के अधीन किया था: फडणवीस

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज ने यह मांग की थी

औरंगजेब की कब्र हटाने के पक्ष में सभी, कांग्रेस सरकार ने इसे एएसआई के अधीन किया था: फडणवीस

Photo: devendra.fadnavis FB Page

मुंबई/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हर किसी का मानना ​​है कि छत्रपति संभाजीनगर में मुगल बादशाह औरंगजेब का मकबरा हटा दिया जाना चाहिए, लेकिन यह कानून के दायरे में किया जाना चाहिए, क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार ने इस स्थल को एएसआई के संरक्षण में रखा था।

Dakshin Bharat at Google News
फडणवीस शनिवार रात यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और सतारा से भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की थी।

भोसले की मांग के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, 'हम सभी भी यही चाहते हैं, लेकिन आपको इसे कानून के दायरे में करना होगा, क्योंकि यह एक संरक्षित स्थल है। इस स्थल को कुछ साल पहले कांग्रेस शासन के दौरान एएसआई के संरक्षण में रखा गया था।'

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी द्वारा मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा में की गई टिप्पणी से हाल ही में विवाद खड़ा हो गया था।

पिछले सप्ताह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाले बयान के कारण आजमी को 26 मार्च को बजट सत्र की समाप्ति तक महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

एससी-एसटी आरक्षण: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित एससी-एसटी आरक्षण: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित
Photo: @Mayawati X account
जेडी वेंस ने मोदी से बात की, भारत-अमेरिका साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर हुई चर्चा
जब बदलाव का दौर आता है, तब चुनौतियां आती हैं, नए अवसर पैदा होते हैं: प्रधानमंत्री
बेंगलूरु पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए 'ऑपरेशन मुक्ता' शुरू किया
सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलती है: मायावती
जुए के जाल से उजड़ रहे परिवार
झारखंड: छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बोले हेमंत सोरेन- 'सकारात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे'