मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा एआईसीसी मुख्यालय से शुरू हुई

'जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन सिंह का नाम रहेगा' के नारे गूंजे

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा एआईसीसी मुख्यालय से शुरू हुई

Photo: IndianNationalCongress FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के बाद एआईसीसी मुख्यालय से शुरू हुई।

Dakshin Bharat at Google News
फूलों से सजे वाहन में मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर जुलूस के रूप में 'मनमोहन सिंह अमर रहे' के नारों के बीच कांग्रेस मुख्यालय से रवाना हुआ।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ ही मनमोहन सिंह के सैकड़ों शुभचिंतक भी साथ चल रहे थे। 'जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन सिंह का नाम रहेगा' के नारे गूंज रहे थे।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मनमोहन सिंह के रिश्तेदारों के साथ जुलूस में शामिल हुए।

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 9 बजे से कुछ पहले 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ले जाया गया।

पार्थिव शरीर को वहां लगभग एक घंटे तक रखा गया, जहां मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कई शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

आईएसआई का डिजिटल मकड़जाल आईएसआई का डिजिटल मकड़जाल
दुश्मन एजेंसियों ने सोशल मीडिया को जासूसी का अड्डा बना रखा है
'ऑपरेशन सिंदूर' ने दिखाया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत किसी भी हद तक जा सकता है: राजनाथ
एससी-एसटी आरक्षण: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित
जेडी वेंस ने मोदी से बात की, भारत-अमेरिका साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर हुई चर्चा
जब बदलाव का दौर आता है, तब चुनौतियां आती हैं, नए अवसर पैदा होते हैं: प्रधानमंत्री
बेंगलूरु पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए 'ऑपरेशन मुक्ता' शुरू किया
सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलती है: मायावती