पुतिन की भारत यात्रा की तैयारियां जारी: क्रेमलिन

क्या यूक्रेन के साथ होगा युद्ध विराम समझौता?

पुतिन की भारत यात्रा की तैयारियां जारी: क्रेमलिन

Photo: kremlin website

मास्को/दक्षिण भारत। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगले साल होने वाली भारत यात्रा की तैयारी की जा रही है। हालांकि तारीखों की पुष्टि अभी बाकी है।

Dakshin Bharat at Google News
पेस्कोव ने कहा, 'मैं पुष्टि कर सकता हूं कि यात्रा की योजना बनाई जा रही है।' 

रूसी राष्ट्रपति ने पिछली बार दिसंबर 2021 में भारत का दौरा किया था, जब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ नई दिल्ली में भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

पिछले छह महीनों में दोनों नेताओं के बीच दो बार मुलाकातें हुईं। ये दोनों ही रूस में हुई थीं। जुलाई में मोदी, पुतिन के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए मास्को गए थे। उस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की तथा एक नया व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया था।

अक्टूबर में कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी पुनः मुलाकात हुई, जहां मोदी ने रूसी नेता को निमंत्रण दिया था।

पिछले सप्ताह, रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया था कि पुतिन की यात्रा की सही तारीख साल 2025 की शुरुआत में तय की जाएगी।

उशाकोव ने मीडिया से कहा, 'हमारे नेताओं के बीच साल में एक बार मिलने के समझौते हैं। अब साल 2025 में नई दिल्ली या भारत में किसी अन्य स्थान पर जाने की हमारी बारी है।'

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि मोदी का निमंत्रण मिल गया है और इसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा, 'हम संभवतः वर्ष की शुरुआत में विशिष्ट समय निर्धारित करेंगे।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला