कब होंगे महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव? आज बताएगा चुनाव आयोग
अपराह्न 3.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी

Photo: ECI FB Page
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। चुनाव आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
आयोग ने विस्तृत जानकारी देने के लिए अपराह्न 3.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड का कार्यकाल अगले वर्ष 5 जनवरी को समाप्त होगा।
दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों के अलावा, चुनाव आयोग तीन लोकसभा और कम से कम 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है, जो विभिन्न कारणों से खाली पड़ी हैं।
जो तीन लोकसभा सीटें खाली हैं, वे हैं केरल में वायनाड, महाराष्ट्र में नांदेड़ और पश्चिम बंगाल में बसीरहाट।
वायनाड सीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा खाली की गई थी, क्योंकि उन्होंने रायबरेली सीट रखी थी। उन्होंने दोनों सीटों से लोकसभा चुनाव जीता था।
नांदेड़ से कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण और बसीरहाट से तृणमूल कांग्रेस सांसद हाजी शेख नूरुल इस्लाम का हाल ही में निधन हो गया।
About The Author
Related Posts
Latest News
