हरियाणा: इस तारीख को शपथ लेगी भाजपा की नई सरकार, मोदी समेत ये नेता आएंगे
समारोह पंचकूला के दशहरा मैदान में होगा
By News Desk
On
Photo: NayabSainiOfficial FB Page
चंडीगढ़/दक्षिण भारत। हरियाणा में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा। पार्टी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
उसने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेता और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे होगा।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान संकेत दिया था कि अगर पार्टी जीतती है तो नायब सिंह सैनी, जो मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं, इस पद के लिए उसकी पसंद होंगे।
भाजपा ने 48 सीटें जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है, जो कांग्रेस से 11 ज्यादा है। चुनाव में जेजेपी और 'आप' का सफाया हो गया। आईएनएलडी को सिर्फ दो सीटें मिली हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
24 Aug 2026 16:13:21
Photo: IndianNationalCongress FB Page


