इजराइल ने लेबनान में 1,000 से ज्यादा तैयार रॉकेटों को तबाह किया

संघर्ष शुरू होने के बाद से सबसे भारी हवाई हमले किए गए

इजराइल ने लेबनान में 1,000 से ज्यादा तैयार रॉकेटों को तबाह किया

Photo: PixaBay

तेल अवीव/दक्षिण भारत। इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार रात घोषणा की कि उसके लड़ाकू विमानों ने सैकड़ों रॉकेटों को मार गिराया। ये इजराइली क्षेत्र में तत्काल दागे जाने के लिए तैयार थे।

Dakshin Bharat at Google News
आईडीएफ ने कहा कि गुरुवार दोपहर से शुरू होकर लगभग 100 रॉकेट लांचरों और अन्य सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया। उनमें लगभग 1,000 रॉकेट शामिल थे, जो तत्काल लॉन्च के लिए तैयार थे।

तीन लेबनानी सुरक्षा अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि ये अक्टूबर में संघर्ष शुरू होने के बाद से सबसे भारी हवाई हमले थे।

दूसरी ओर लेबनानी मीडिया ने कहा कि सिर्फ 20 मिनट के भीतर पूरे लेबनान में हमलों की संख्या लगभग 50 से 70 तक थी। ये हमले हिज्बुल्लाह के पेजर और वॉकी-टॉकी में हुए धमाकों के बाद हुए हैं, जिनमें हजारों लोग घायल हुए और कम से कम तीन दर्जन लोग मारे गए।

आईडीएफ ने कहा कि हम लेबनानी क्षेत्र में प्रवेश करने का इंतजार कर रहे हैं। हम उनके टैंकों का इंतजार कर रहे हैं और इसे एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देखेंगे।

वहीं, चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने अपने एक भाषण में इजराइल को दंडित करने का संकल्प लिया। उसने कहा कि इजराइल ने हद पार की है, हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक गाजा पर आक्रमण बंद नहीं हो जाता।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में