हाथरस भगदड़ मामले में आयोजन समिति के 6 सदस्य गिरफ्तार: पुलिस
आईजी शलभ माथुर ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया
By News Desk
On
Photo: uppolice वेबसाइट
लखनऊ/दक्षिण भारत। हाथरस भगदड़ की घटना पर अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने गुरुवार को महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या 121 है। सभी शवों की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
उन्होंने कहा कि इस घटना में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और 'सेवादार' के रूप में काम करते थे।अधिकारी ने बताया कि जब भगदड़ मची तो छह सेवादार मौके से भाग गए थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
आईजी माथुर ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा। हम इस बात की भी जांच करेंगे कि कहीं यह घटना किसी साजिश के तहत तो नहीं हुई।
About The Author
Related Posts
Latest News
03 Mar 2026 16:25:30
Photo: @Khamenei_fa X account


