दिल्ली: संकट में 'आप' सरकार? अब आतिशी ने किया यह बड़ा दावा!
उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी उनकी सरकार गिराने की राजनीतिक साजिश है
By News Desk
On
Photo: atishiaap
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए एक बड़ी 'राजनीतिक साजिश' रच रही है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जो इस आशंका का संकेत देती हैं।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी उनकी सरकार गिराने की राजनीतिक साजिश है।
दिल्ली की मंत्री ने दावा किया कि विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी और लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा।
About The Author
Related Posts
Latest News
05 Sep 2026 19:02:53
Photo: DKShivakumar.official FB Page


