क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका? रॉबर्ट वाड्रा ने दिया यह बयान

उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस पार्टी प्रियंका को लोकसभा में भेजने की योजना पर काम करेगी

क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका? रॉबर्ट वाड्रा ने दिया यह बयान

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें (प्रियंका) संसद में होना चाहिए

नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उनकी पत्नी प्रियंका वाड्रा के पास संसद पहुंचने के लिए सभी योग्यताएं हैं और उन्हें वहां होना चाहिए।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस पार्टी प्रियंका को लोकसभा में भेजने की योजना पर काम करेगी।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें (प्रियंका) संसद में होना चाहिए। उन्हें निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास इसके लिए सभी योग्यताएं हैं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी यह स्वीकार करती है और उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी।’

वाड्रा ने उद्योगपति गौतम अडाणी के साथ अपना नाम जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान स्मृति ने अडाणी के साथ रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर दिखाई थी।

वाड्रा ने कहा कि वे राजनीति से दूर रहते हैं और इस पर तभी प्रतिक्रिया देते हैं, जब सत्तारूढ़ दल उनका नाम बीच में लाता है।

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास अडाणी के विमान में बैठे हमारे अपने प्रधानमंत्री की तस्वीर है। हमें उस बारे में सवाल क्यों नहीं पूछना चाहिए और राहुल गांधी सवाल कर रहे हैं और इन सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया जाता है?’

वाड्रा ने कहा कि महिला पहलवान अपने अधिकारों के लिए दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर रही थीं, लेकिन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में स्मृति ईरानी कभी उनसे मिलने या उनकी शिकायतें सुनने नहीं गईं।

उन्होंने कहा, ‘मैंने स्मृति ईरानी को उनसे (पहलवानों) मिलते और उनके मुद्दे उठाते नहीं देखा। मणिपुर जल रहा है और इन मंत्री (स्मृति ईरानी) को मेरे बारे में बस किसी तरह की नकारात्मक बात उठानी है। मैं संसद में भी नहीं हूं।’

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में