पंजाब: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर
सुबह थेकलां गांव के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत दिखाई दी थी
By News Desk
On
जवानों ने उसे चेतावनी दी थी
चंडीगढ़/दक्षिण भारत। पंजाब के तरनतारन जिले में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर हो गया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, सुबह थेकलां गांव के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत दिखाई दी थी। उसके बाद जवानों ने उसे चेतावनी दी। घुसपैठिए ने जवानों की चेतावनी को नज़रअंदाज़ किया और वह भारतीय क्षेत्र की ओर आगे बढ़ता रहा।आखिरकार जवानों ने खतरे को भांपते हुए उसकी ओर गोलीबारी की। इससे पाकिस्तानी घुसपैठिया मौके पर ही ढेर हो गया।
About The Author
Related Posts
Latest News
09 Aug 2026 12:19:58
Photo: @Mayawati X account


