कर्नाटक: मेंगलूरु में ग्राम पंचायत सदस्य मृत पाया गया
पुलिस के मुताबिक, मृतक एक बीमा एजेंट के रूप में काम करता था
By News Desk
On
मृतक के कार्यालय से सुसाइड नोट भी मिला है
मेंगलूरु/भाषा। मेंगलूरु के गंजीमुत्त गांव में ग्राम पंचायत का 35 वर्षीय एक सदस्य अपने कार्यालय में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़ जिले के गंजीमुत्त ग्राम पंचायत के सदस्य संदीप शेट्टी मोगारू स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता थे।पुलिस ने बताया कि वे (संदीप) बुधवार दोपहर से लापता थे और बाद में शाम को उनका शव नीरमार्ग में उनके कार्यालय के अंदर फंदे से लटका पाया गया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक एक बीमा एजेंट के रूप में काम करता था।
सूत्रों का कहना है कि हो सकता है, मोगारू ने वित्तीय परेशानियों की वजह से आत्महत्या करने का फैसला किया हो।
पुलिस के मुताबिक, मृतक के कार्यालय से सुसाइड नोट भी मिला है।
About The Author
Related Posts
Latest News
26 Aug 2026 17:21:53
Photo: @BJP4India X account


