भाजपा को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को हरसंभव प्रयास करना चाहिए: पूनिया

कांग्रेस सरकार पर परीक्षा पत्र लीक होने समेत कई मुद्दों पर हमला बोलते हुए पूनिया ने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए सरकार दोषी

भाजपा को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को हरसंभव प्रयास करना चाहिए: पूनिया

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता संघर्ष की राजनीति करते हैं और हर मुद्दे पर सरकार को घेरते रहे हैं

जयपुर/भाषा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार की जरूरत है और इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

Dakshin Bharat at Google News
पूनिया ने यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में राज्य में भाजपा सरकार को सत्ता में लाने के लिए सभी प्रयास करने का आह्वान किया।

कांग्रेस सरकार पर परीक्षा पत्र लीक होने समेत कई मुद्दों पर हमला बोलते हुए पूनिया ने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए सरकार दोषी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के साढ़े चार साल के शासन में युवाओं और किसानों ने आत्महत्या की है और इसके लिए अशोक गहलोत सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता संघर्ष की राजनीति करते हैं और हर मुद्दे पर सरकार को घेरते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह विरोध प्रदर्शन एक ट्रेलर है और फिल्म अभी रिलीज होनी बाकी है।’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी विरोध रैली को संबोधित किया।

विरोध रैली में बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और भाजपा सहित अन्य नेता मौजूद थे।

पार्टी कार्यालय के बाहर संबोधन के बाद भाजपा नेताओं और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस रेलवे क्रॉसिंग से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक मार्च किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए