हमने वंशवाद को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया: नड्डा
जेपी नड्डा ने कर्नाटक के तुमकुरु में जनसभा को संबोधित किया

नड्डा ने कहा कि कर्नाटक अब भारत का शीर्ष एफडीआई गंतव्य है
तुमकुरु/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कर्नाटक के तुमकुरु में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपीए कर्नाटक के लोगों के हितों की अनदेखी करता रहा, जबकि एनडीए उनके हितों को सबसे आगे रखता रहा।
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती थी, वंशवाद को प्रोत्साहित करती थी। हमने वंशवाद को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया है।नड्डा ने कहा कि हाल तक भारत में 92% मोबाइल फोन आयात किए जाते थे, लेकिन आज हम 97% मोबाइल बनाकर दुनिया को निर्यात कर रहे हैं। फार्मा में भी निर्यात में 138% की वृद्धि दर्ज की गई और हमने दुनिया को 90,000 करोड़ रुपए की दवाएं प्रदान कीं।
नड्डा ने कहा कि 3 करोड़ से अधिक लोगों को पक्के घर आवंटित किए गए हैं और लगभग 11 करोड़ गैस सिलेंडर वंचित लोगों को प्रदान किए गए हैं। बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में, कर्नाटक सरकार की कल्याणकारी नीतियां जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन प्रदान कर रही हैं।
नड्डा ने कहा कि कर्नाटक अब भारत का शीर्ष एफडीआई गंतव्य है। राज्य के इन्फ्रा सेक्टर में काफी विकास हुआ है और विशेष रूप से, कोंकण रेलवे ने हाल ही में 100% विद्युतीकरण हासिल किया है।
नड्डा ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि 'विकास' और 'प्रगति' भाजपा के पर्याय हैं, जबकि 'विकास विरोधी' और 'विनाश' कांग्रेस के पर्याय हैं!
About The Author
Related Posts
Latest News
