ग्रेट इंडियन फ्ली की प्रदर्शनी व सेल में उमड़े कलाप्रेमी

इसका आगाज 23 दिसंबर को हुआ था

ग्रेट इंडियन फ्ली की प्रदर्शनी व सेल में उमड़े कलाप्रेमी

यह एक जनवरी तक जारी रहेगी

चेन्नई/दक्षिण भारत। ग्रेट इंडियन फ्ली के 13वें संस्करण का यहां कलाक्षेत्र रोड के सीईआरसी कैंपस एग्जीबिशन ग्राउंड में आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी व सेल के आयोजकों ने बताया कि इसका आगाज 23 दिसंबर को हुआ था। यह एक जनवरी तक जारी रहेगी। इसका समय सुबह 10 बजे से रात 8.30 बजे तक है। 

यह उत्तम हस्तनिर्मित चांदी, रत्न आभूषण, हाथ से पेंट किया गया घरेलू सजावटी सामान और हाथ से बुने हुए वस्त्रों की खरीदारी के लिए मशहूर ठिकाना है। ग्रेविटी इवेंट अफेयर्स द्वारा आयोजित ग्रेट इंडियन फ्ली एक अखिल भारतीय कला, शिल्प और हथकरघा मेला है, जिसमें शिल्पकारों, बुनकरों और विक्रेताओं की भागीदारी होती है। साल 2016 में पेश किए गए ग्रेट इंडियन फ्ली का उद्देश्य देशभर के कारीगरों द्वारा दक्षिण भारत में कला और शिल्प को बढ़ावा देना है।

flee2

यहां पोशाक सामग्री, हथकरघा रेशम, दस्तकारी आभूषण, घर की सजावट और अन्य कला और शिल्प का जीवंत संग्रह है। यहां तमिलनाडु से कांचीपुरम रेशम, कर्नाटक से कच्ची रेशम सामग्री, क्रेप और जॉर्जेट साड़ी, कलमकारी, पोचमपल्ली, मंगलगिरि पोशाक सामग्री, उप्पाड़ा, गडवाल, धर्मवरम, आंध्र प्रदेश से शुद्ध रेशम जरी साड़ी जैसे हथकरघा कपड़े प्रदर्शित किए जाएंगे।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश, भागलपुर, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और उड़ीसा की रेशमी साड़ियां; जयपुर की कुर्ती, ब्लॉक प्रिंट, अंगनेरी प्रिंट, कोटा डोरिया, पश्चिम बंगाल की ढकाई जामदानी और महाराष्ट्र की ज़री पैठानी साड़ियां उपलब्ध हैं।

अगर आप 'साड़ी लवर' नहीं हैं तो अनूठा ज्वेलरी कलेक्शन देखें। यहां पारंपरिक से लेकर आदिवासी आभूषणों तक, विस्मयकारी उत्पाद है, जो पहनावे को और सुंदर बना देंगे। यह प्रदर्शनी कारीगरों को मंच उपलब्ध कराती है। यह उन्हें आगे बढ़ने में मदद करने की सामाजिक पहल है।

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक, लोकसभा चुनाव में भाजपा के ‘हैट्रिक की गारंटी’ : मोदी विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक, लोकसभा चुनाव में भाजपा के ‘हैट्रिक की गारंटी’ : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
घुसपैठ पर लगाम
पाक-बांग्लादेश सीमाओं पर खुली जगहों को अगले दो साल में पाट दिया जाएगा: शाह
कतर में फांसी की सजा पाए पूर्व नौसैनिकों के बारे में क्या बोले नौसेना प्रमुख?
जनता के पास अब भी 2,000 रुपए के इतने नोट मौजूद!
जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी ढेर
बेंगलूरु के स्कूलों को ईमेल से मिली बम विस्फोट की धमकी