राजस्थान: विधानसभा के प्रमुख सचिव बने महावीर प्रसाद शर्मा
राजस्थान विधानसभा में सचिव पद अपग्रेड नहीं हुआ था
By News Desk
On
एकरूपता लाने के लिए राज्य विधानसभा में यह कदम उठाया गया है
जयपुर/दक्षिण भारत। राजस्थान विधानसभा के मौजूदा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा अब प्रमुख सचिव होंगे। चूंकि सचिव पद अपग्रेड हो गया है। बताया गया कि प्रिंसिपल डीजे कैडर अधिकारी भी लगाया गया तो प्रमुख सचिव माना जाएगा। विधानसभा में सचिव पद नहीं रहेगा।
गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा में सचिव पद अपग्रेड नहीं हुआ था, जबकि कई राज्यों में ऐसा होकर प्रमुख सचिव पद हो गया था। ऐसे में एकरूपता लाने के लिए राज्य विधानसभा में यह कदम उठाया गया है।

