एग्जिट पोल: गुजरात की तरह कर्नाटक​ में भी सत्ता में वापसी कर सकेगी भाजपा? बोम्मई ने दिया यह जवाब

मुख्यमंत्री को 'सत्ता समर्थक जनादेश' का भरोसा

एग्जिट पोल: गुजरात की तरह कर्नाटक​ में भी सत्ता में वापसी कर सकेगी भाजपा? बोम्मई ने दिया यह जवाब

मुख्यमंत्री ने कहा, बेशक, कर्नाटक में भी अच्छे परिणाम होंगे

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। गुजरात में भाजपा के सत्ता में बने रहने के पक्ष में एग्जिट पोल के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को विश्वास जताया कि इस दक्षिणी राज्य में 'सत्ता समर्थक जनादेश' की संभावना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद एक बार फिर कर्नाटक में 'शत प्रतिशत' सरकार बनाएगी।

Dakshin Bharat at Google News
बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में कहा, लोग आज सुशासन और विकास कार्यों का समर्थन करते हैं। यह बहुत स्पष्ट है कि झूठे और राजनीति से प्रेरित आरोपों को कोई समर्थन नहीं है। दोनों राज्यों (गुजरात और हिमाचल प्रदेश) में हमारी पार्टी विजयी होगी। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का समर्थन कर रहा है। 

यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब गुजरात में सत्ता समर्थक जनादेश आया है, चूंकि भाजपा वहां सातवीं बार जीत रही है।

उन्होंने कहा, इससे साफ पता चलता है कि जनता का भाजपा की सरकार, उसके नेताओं और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गहरा भरोसा है।  

बता दें कि एग्जिट पोल्स ने सोमवार को गुजरात में भाजपा के लिए भारी बहुमत और हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी की है। दोनों राज्यों में मतगणना 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव 12 नवंबर को हुए थे, जबकि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह सत्ता समर्थक जनादेश कर्नाटक में भी दोहराया जाएगा, मुख्यमंत्री ने कहा, बेशक, कर्नाटक में भी अच्छे परिणाम होंगे। जैसा कि मैं कहता रहा हूं- यहां 2023 में एक बार फिर शत प्रतिशत भाजपा की सरकार बनेगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download