प्रधानमंत्री मोदी समेत पूरे देश ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी समेत पूरे देश ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

भारतीय खेलों के लिये खास पल ...


नई दिल्ली/भाषा। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन को ‘भारतीय खेलों के लिये खास पल’ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत ने उन्हें बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ देश भर से चोपड़ा को बधाइयां मिली हैं।

चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में चल रही चैम्पियनशिप की भालाफेंक स्पर्धा में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। इससे पहले भारत के लिए विश्व चैम्पियनशिप में एकमात्र पदक 2003 में पेरिस में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में कांस्य जीता था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, हमारे सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक नीरज चोपड़ा की महान उपलब्धि। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई।’

उन्होंने आगे लिखा, भारतीय खेलों के लिए यह खास पल। आगामी टूर्नामेंटों के लिये नीरज को शुभकामना।’

चोपड़ा ने पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले वह पहले भारतीय हैं। वहीं 19 साल पहले विश्व चौम्पियनशिप में कांस्य जीतने वाली अंजू बॉबी जॉर्ज ने ट्वीट किया, इस जादुई पल के लिए बधाई हो नीरज चोपड़ा। ग्रुप में स्वागत है। यह इंतजार बहुत लंबा रहा।

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज के पदक जीतने वाले थ्रो का वीडियो साझा करते हुए लिखा, नीरज चोपड़ा की जीत का सिलसिला कायम है। विश्व चैम्पियनशिप में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक। नीरज के पास अब हर वैश्विक टूर्नामेंट का पदक है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया
Photo: samgpitroda Instagram Video
पित्रोदा के बयान पर तेजस्वी सूर्या की कड़ी प्रतिक्रिया- 'टुकड़े-टुकड़े' मानसिकता को उजागर करता है
बेंगलूरु: नए फैशन कलेक्शन के साथ आ रही है हाई लाइफ प्रदर्शनी
केनरा बैंक ने वित्तीय परिणाम जारी किए, निवल लाभ में 18.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई
भारत की विविधता: पित्रोदा के बयान पर बोले अन्नामलाई- यह कांग्रेस की ... को दर्शाता है
प्रज्ज्वल मामला: डीके शिवकुमार ने वीडियो के प्रसार के लिए इस नेता पर लगाया गंभीर आरोप
भारत की विविधता: सैम पित्रोदा के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?