दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी छोड़ी, मोर्गन ने संभाला जिम्मा

दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी छोड़ी, मोर्गन ने संभाला जिम्मा

दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी छोड़ी, मोर्गन ने संभाला जिम्मा

दिनेश कार्तिक

अबूधाबी/भाषा। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान पद से हट गए। उनकी जगह इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग की इस फ्रेंचाइजी में अब तक उपकप्तान की भूमिका निभा रहे इयोन मोर्गन को कमान सौंपी गई है।

Dakshin Bharat at Google News
कार्तिक ने केकेआर प्रबंधन को कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और टीम के लिये अधिक से अधिक योगदान देना चाहते हैं। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले मैच में मोर्गन ही टीम की अगुवाई करेंगे।

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने बयान में कहा, ‘हम भाग्यशाली थे कि हमारे पास दिनेश कार्तिक जैसा नेतृत्वकर्ता है जिन्होंने हमेशा टीम को सर्वोपरि रखा। उनके जैसे व्यक्ति के लिए इस तरह का फैसला करने के लिये काफी साहस चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘हम जहां उनके फैसले से हैरान हैं, वहीं हम उनकी इच्छा का सम्मान भी करते हैं।’ केकेआर ने अभी तक जो सात मैच खेले हैं, उनमें से चार में उसे जीत मिली और तीन में हार। उसकी टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।

मैसूर ने कहा, ‘कार्तिक ओर इयोन ने इस टूर्नामेंट के दौरान मिलकर बहुत अच्छा काम किया। अब भले ही इयोन कप्तानी संभाल रहे हैं लेकिन यह एकतरह से भूमिकाओं की अदला बदली है और हमें उम्मीद है कि यह बदलाव सहजता से काम करेगा।’

उन्होंने कहा, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की तरफ से हम दिनेश कार्तिक का पिछले ढाई वर्षों में कप्तान के रूप में उनके योगदान के लिये आभार व्यक्त करते हैं और इयोन को शुभकामनाएं देते हैं।’ टीम के अब तक के लचर प्रदर्शन के कारण कार्तिक की कप्तानी की आलोचना हो रही थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?  स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?
अपने देश को मां का दर्जा देने में कोई बुराई नहीं है
जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव