सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, मिल रही हैं बधाइयां

सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, मिल रही हैं बधाइयां

shoaib malik and sania mirza

नई दिल्ली। टेनिस खिला​ड़ी सानिया मिर्जा ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया है। उनके पति शोएब मलिक ने ट्वीट कर बताया कि उनके घर नन्हा मेहमान आया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को दुआओं के लिए शु​क्रिया कहा है। इसके बाद दोनों को काफी संख्या में बधाई संदेश मिल रहे हैं। सानिया और उनका बेटा स्वस्थ हैं। शोएब मलिक ने ट्वीट के साथ हैशटैग बेबी मिर्जा मलिक का इस्तेमाल किया है।

Dakshin Bharat at Google News
सानिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू में पहले ही बताया था कि उनके बच्चे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक दोनों शब्द जोड़े जाएंगे। चूंकि ये दोनों ही शब्द सानिया और उनके पति के नाम से लिए गए हैं। सानिया ने वर्ष 2010 में शोएब मलिक से शादी की थी, जो पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। यह उनका पहला बच्चा है। शोएब ने अपनी पहली बीवी को तलाक दे दिया था। इसके बाद उन्होंने सानिया से निकाह किया।

https://www.instagram.com/p/BpifBBdgUTg/?utm_source=ig_embed

फिल्म निर्माता फराह खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने लिखा है कि मैं खाला बन गई हूं। उन्होंने सानिया, शोएब और उनके परिवार को बधाइयां दी हैं।

बेटे के जन्म की खुशी में शोएब ने ट्वीट किया था, लेकिन बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इससे सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोग यह टिप्पणी करने लगे कि शायद शोएब से गलत जानकारी पोस्ट हो गई। इसके बाद उन्होंने हैशटैग के साथ बेबी मिर्जा मलिक लिखते हुए नया ट्वीट किया।

ये भी पढ़िए:
– पाकिस्तान को सेना का करारा जवाब, एलओसी के करीब मुख्यालय पर हमला, आतंकी अड्डे तबाह
– खाते में अरबों रुपए देखकर कांपने लगा पाकिस्तानी रिक्शा चालक, बीवी हुई बीमार
– बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया भ्रष्टाचार की दोषी, 7 साल कैद, 10 लाख जुर्माना

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download