गेंदबाज चमके, भारत ने श्रीलंका को 205 रन पर समेटा

गेंदबाज चमके, भारत ने श्रीलंका को 205 रन पर समेटा

नागपुर। रविचंद्रन अश्विन की अगुआई में गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से भारत ने श्रीलंका को शुक्रवार को यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन २०५ रन पर समेटकर अपना पल़डा भारी रखा। भारत ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक आठ ओवर में एक विकेट पर ११ रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय दोनों दो-दो रन बनाकर क्रीज डटे हुए हैं। भारत ने चौथे ओवर में लोकेश राहुल (०७) का विकेट गंवाया जिन्हें लाहिरू गमागे (चार रन पर एक विकेट) ने बोल्ड किया।गमागे की आफ साइड से बाहर जाती गेंद पर क़डा प्रहार करने की कोशिश में राहुल इसे विकेटों पर खेल गए। विजय ने इस बीच काफी सतर्कता के साथ बल्लेबाजी की और अपना पहला रन १६वीं गेंद पर बनाया जब उन्होंने पांचवें ओवर में सुरंगा लकमल की गेंद को एक रन के लिए खेला। भारतीय टीम अभी श्रीलंका ने १९४ रन से पीछे है। इससे पहले अश्विन (६७ रन पर चार विकेट), इशांत शर्मा (३७ रन पर तीन विकेट) और रविंद्र जडेजा (५६ रन पर तीन विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम ७९ .१ ओवर में २०५ रन सिमट गई। मेहमान टीम की ओर से कप्तान दिनेश चांदीमल (५७) और दिमुथ करुणारत्ने (५१) ही ५० रन के आंक़डे को पार कर पाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए ६२ रन भी जो़डे जो पारी की सबसे ब़डी साझेदारी रही।इससे पहले श्रीलंका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही मेहमान टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। सलामी बल्लेबाज करुणारत्ने को पहले सत्र में भाग्य का सहारा मिला। भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने एक बार करुणारत्ने का कैच टपकाया जबकि वह एक बार नोबाल पर स्टंप भी हुए। जामथा की पिच पर गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिल रहा था जिसके कारण श्रीलंका के बल्लेबाजों ने रक्षात्मक रवैया अपनाते हुए विकेट बचाने को तरजीह दी। इसके बावजूद टीम ने पहले सत्र में सलामी बल्लेबाज सदीरा समरविक्रम (१३) और लाहिरू थिरिमाने (०९) के विकेट गंवाए और इस दौरान २७ ओवर में सिर्फ ४७ रन जो़डे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बाद पहला टेस्ट खेल रहे इशांत ने समरविक्रम को स्लिप में पुजारा के हाथों कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई। पुजारा ने अपनी बायीं ओर नीचा कैच लपका। अनुभवी थिरिमाने ५८ गेंद की अपनी पारी के दौरान शुरू से ही बेहद रक्षात्मक होकर खेले लेकिन अश्विन की गेंद को स्वीप करने के प्रयास में बोल्ड हो गए।करुणारत्ने इससे पहले १५ रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब अश्विन की गेंद पर पुजारा उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। इस सलामी बल्लेबाज ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए शाट खेला लेकिन मिड आन पर पुजारा इसे कैच नहीं कर पाए। करुणारत्ने इसके बाद एक बार फिर भाग्यशाली रहे जब जडेजा की गेंद पर ऋद्धिमान साहा ने उन्हें स्टंप कर दिया लेकिन यह नोबाल हो गई। लंच के बाद तीसरे ओवर में ही जडेजा ने एंजेलो मैथ्यूज (१०) को पगबाधा किया। मैथ्यूज ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को सही करार दिया। चांदीमल ने अश्विन की गेंद पर पारी का पहला छक्का ज़डा और करुणारत्ने के साथ मिलकर ४५वें ओवर में टीम का स्कोर १०० रन के पार पहुंचाया। चांदीमल ने उमेश यादव के इसी ओवर में चौके के साथ ३००० टेस्ट रन पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले श्रीलंका के १३वें बल्लेबाज हैं। करुणारत्ने ने इशांत की गेंद पर एक रन के साथ १३२ गेंद में १४वां अर्धशतक पूरा किया। इशांत ने हालांकि इसके बाद इस सलामी बल्लेबाज को पगबाधा कर दिया। उन्होंने १४७ गेंद का सामना करते हुए छह चौके ज़डे। करुणारत्ने इस पारी के दौरान २०१७ में १००० रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर ही इस साल यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।चाय तक श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर १५१ रन था। टीम ने दूसरे सत्र में ३२ ओवर में १०४ रन जो़डकर दो विकेट गंवाए।चाय के बाद चांदीमल ने जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ ९७ गेंद पर अर्धशतक पूरा किया लेकिन बायें हाथ के इस स्पिनर की अगली गेंद को निरोशन डिकवेला (२४) हवा में लहरा गए और इशांत ने आसान कैच लपका।अश्विन ने इसके बाद दासुन शनाका (०२) को बोल्ड किया। दिलरुवान परेरा (१५) को अंपायर ने जडेजा की गेंद पर पगबाधा आउट दिया लेकिन डीआरएस पर तीसरे अंपायर ने इस फैसले को पलट दिया। परेरा ने एक गेंद पर जडेजा पर छक्का ज़डा। जडेजा ने अपने अगले ओवर में फिर परेरा को पगबाधा किया और इस बल्लेबाज ने एक बार फिर डीआरएस लिया लेकिन इस बार फैसला गेंदबाज के पक्ष में आया। अगले ओवर में अश्विन ने चांदीमल के खिलाफ पगबाधा की विश्वसनीय अपील की जिसे अंपायर ने ठुकरा दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने डीआरएस लिया और तीसरे अंपायर ने श्रीलंका के कप्तान को आउट करार दिया। चांदीमल ने १२२ गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का ज़डा।इशांत ने इसके बाद सुरंगा लकमल (१७) का पवेलियन भेजा जबकि अश्विन ने रंगना हेराथ (०४) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराके श्रीलंका की पारी का अंत किया।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'