ऑस्ट्रेलियाई टीम पर हमला, बस पर फेंका गया पत्थर
ऑस्ट्रेलियाई टीम पर हमला, बस पर फेंका गया पत्थर
नई दिल्ली। गुवाहाटी में दूसरे टी-20 मैच में जीत दर्ज करने के बाद होटल वापस लौट रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की बस पर पत्थर फेंका गया।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरॉन फिंच ने ट्वीटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी। तस्वीर में बस का शीशा टूटा नजर आ रहा है।उन्होंने लिखा, डरावनी घटना ……होटल लौटते समय बस की खिड़की पर पत्थर फेंका गया। उधर, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि गुवाहाटी पत्थर फेंकने की घटना हमारे सुरक्षा उपायों पर कोई सवाल खड़ा नहीं करती। ऑस्ट्रेलिया और फीफा टीमें हमारे सुरक्षा उपायों से संतुष्ट हैं। भारत एक अच्छा मेजबान बना रहेगा।
Pretty scary having a rock thrown through the team bus window on the way back to the hotel!! pic.twitter.com/LBBrksaDXI
— Aaron Finch (@AaronFinch5) October 10, 2017
राज्यवर्धन ने मामले पर गुवाहाटी के मुख्यमंत्री से बात करने की जानकारी भी दी। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, गुवाहाटी मामले के बारे में सर्बानंद सोनोवाल से बात की है। यहां आए खिलाड़ियों और टीमों की निजी सुरक्षा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
मंगलवार को यहां हुए दूसरे टी-20 मैच में तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ की कातिलाना गेंदबाजी और मोएजेस हेनरिक्स के आकर्षक अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 27 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबर कर ली थी।


