भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

इपोह। हरमनप्रीत सिंह के शानदार दो गोलों की बदौलत भारत ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए २६वें अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में यहां रविवार को न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में ३-० से हरा दिया। भारत के लिए मनदीप सिंह ने २३वें और हरमनप्रीत सिंह ने २७वें तथा ४७वें मिनट में गोल किए। मनदीप सिंह ने २३वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत को मुकाबले में १-० से आगे कर दिया। मुकाबले में १-० की ब़ढत बनाने के कुछ मिनट बाद भारतीय टीम ने कमाल की आक्रामकता और तेजी दिखाते हुए गेंद को अपने कब्जे में रखा। खिलाि़डयों ने एक-दूसरे को बेहतरीन पास दिए और गोल के अच्छे प्रयास किए। भारत को २७वें मिनट में उस समय एक और सफलता हाथ लगी हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर २-० से भारत के पक्ष में कर दिया। मुकाबले में ०-२ से पिछ़डने वाली न्यूजीलैंड के पास छठे मिनट में ही पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करने का बेहतरीन मौका था लेकिन भारतीय कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने सैम लेन के शॉट को गोल में तब्दील होने से रोक दिया। वापसी करने में जुटी न्यूजीलैंड के खिलाि़डयों ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन कीवी खिला़डी भारतीय रक्षापंक्ति को भेद नहीं सके। इसके बाद हरमनप्रीत ने ४७वें मिनट में न्यूजीलैंड के गोलकीपर को छकाते हुए पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर भारत को मुकाबले में ३-० से आगे कर दिया। हरजीत ओर मनदीप ने भारत को पांचवां पेनल्टी कार्नर दिलाया लेकिन हरमनप्रीत इस बार गोल करने से चूक गए और वह मुकाबले में हैट्रिक पूरा नहीं कर सके। तलविन्दर सिंह ने ५५वें मिनट में भारत के लिए एक और पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन रूपिन्दर पाल सिंह न्यूजीलैंड के गोलकीपर डेवोन मैनचेस्टर को भेद नहीं सके और भारत ने मुकाबले को ३-० से अपने नाम कर लिया।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

तेलंगाना: निज़ामाबाद में शाह ने बताई तुष्टीकरण की 'एबीसी', सीटों के लिए किया बड़ा दावा तेलंगाना: निज़ामाबाद में शाह ने बताई तुष्टीकरण की 'एबीसी', सीटों के लिए किया बड़ा दावा
निज़ामाबाद/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तेलंगाना के निज़ामाबाद में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित...
कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दिया
भाजपा चाहती है कि पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग के लोग आगे न बढ़ें: राहुल
प्रज्ज्वल रेवन्ना मामला: पीड़ित महिलाओं को वित्तीय सहायता देगी कर्नाटक सरकार
जगन ने जो भी वादा किया, उसे कभी नहीं निभाया, यह 'वादा-खिलाफी सरकार' है: शाह
निशाने पर थे नूपुर शर्मा, राजा सिंह ... सूरत से गिरफ्तार मौलवी के बारे में 'खतरनाक' खुलासे
बेंगलूरु: स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देकर कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया