इस सप्ताह भगवान गणपति किसके विघ्न करेंगे दूर और देंगे शुभ-लाभ का वरदान?

इस सप्ताह भगवान गणपति किसके विघ्न करेंगे दूर और देंगे शुभ-लाभ का वरदान?

lord ganesha

बेंगलूरु। इस सप्ताह भगवान गणपति का पूजन धूमधाम से किया जाएगा। गणेश चतुर्थी (13 सितंबर) के अवसर पर घर-घर में उनकी पूजा होगी। हर कोई चाहता है कि गणपति उसके जीवन में शुभ-लाभ लेकर आएं। जानिए, इसके लिए सितारों की चाल क्या संकेत दे रही है।

मेष
सप्ताह के शुरुआती समय में आपके विचारों में असमंजसता रह सकती है। नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर समय अच्छा बना रहेगा। निःसंतान जातकों के लिए संतान प्राप्ति का उत्तम समय है। शेयर बाजार में योजना पूर्वक उठाया गया कदम लाभ दे जाएगा। संतान के लिए प्रोफेशनल एजुकेशन में सफलता के योग हैं। अविवाहितों के लिए अपने लिए योग्य पात्र मिलने की संभावना है। व्यापार में कड़ी मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। पुराने ढर्रे पर चलने की अपेक्षा नए रास्तों पर चलना अधिक पसंद करेंगे। सप्ताहांत में जोश व उत्साह बना रहेगा किन्तु सर्दी-खांसी या वायरल इन्फेक्शन होने की आशंका है।

वृष
सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी सी प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता रहेगी। व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है और आपके ऊपर कोई झूठा आक्षेप भी लगा सकता है। बदनामी का खतरा रहेगा। अनुकूल समय नहीं होने से प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। इन सबसे बचने के लिए इष्ट देव का पूजन करें। साथ ही खुद को सकारात्मक बनाए रखें। स्टॉक मार्केट में सावधानीपूर्वक इन्वेस्टमेंट करें। बिना सोचे-विचारे किया गया निवेश भविष्य में खतरनाक साबित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। सप्ताहांत में स्थिति पुनः पक्ष में आएगी।

मि​थुन
सप्ताह की शुरुआत में कमीशन या दलाली के कामों से आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने के लिए विशेष समय रहेगा। संतानहीन दंपत्तियों के लिए संतान प्राप्ति के योग अच्छे हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संपत्ति संबंधी काम आगे बढ़ेंगे। मध्य सप्ताह में कोई अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य उत्कृष्ट होगा। छात्रों को यह अवधि अध्ययन में सफलता देगी। सप्ताह के अंतिम दिन कुछ परेशानी वाले बने रह सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर में अमन-चैन रहेगा। स्वीट होम के लिए नए आइटम की खरीदी करेंगे।

कर्क
सप्ताह की शुरुआत में आपको वो अवसर मिलेगा जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। भरपूर मानसिक शांति रहेगी। व्यापार से सम्बंधित चिंताऐं समाप्त हो जाएगी। इस समय आप भाग-दौ़ड ज्यादा नहीं कर पाएंगे। परोपकार या दयालुता का कार्य आपके द्वारा होगा। सरकार से वित्तीय लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आंख की समस्याएं होने की संभावना है। घरेलू रिश्तों में सुधार आएगा। सप्ताहान्त में आपकी वित्तीय योजना सफल होगी। इस समय के दौरान यात्रा करना फायदेमंद होगा परंतु क्रोध पर काबू रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।

सिंह
सप्ताह की शुरुआत में आपके साहस में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा समय होगा। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी में बॉस आपके कार्य से खुश रहेंगे। अटके हुए सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों और मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपका हाथ तंग रह सकता है। इस समय अपनी योग्यता और क्षमता का समुचित लाभ उठाएं। आपको नौकरी में योग्य अवसर मिलेंगे। किसी अच्छे कार्य का परिणाम आपको धन के रूप में प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से हुई कलह का निवारण होगा। स्वास्थ्य में थो़डी बहुत तकलीफ लगी रहेगी किन्तु कोई बड़ी चिंता नहीं रहेगी।

कन्या
इस सप्ताह नए संबंधों की शुरुआत करने का निर्णय आपको भारी पड़ सकता है। प्रोफेशनल मोर्चे पर भी जो स्थिति है उसको बनाए रखें। सप्ताह के मध्य में आप नये कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। फ्रीलॉन्सिंग और फुटकर कामकाज मिलने से अपनी आर्थिक उन्नति का योग बनेगा। फिलहाल संभव हो तो बचत करके अपने आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी बढ़िया योजना में निवेश करने की विशेष सलाह है। सेल्स और मार्केटिंग, शिक्षा, कंसल्टेंसी जैसे कार्यों से जुड़े जातक अंतिम चरण में खूब प्रगति कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में आमदनी के नये द्वार खुलते महसूस होंगे।

तुला
सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ का अवसर मिलेगा। पुरखों द्वारा उपार्जित संपत्ति अथवा पुश्तैनी मिल्कियत मिलने अथवा इससे संबंधित मामलों के आपके हक में आने की संभावना रहेगी। कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रगति हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। मध्य सप्ताह में थोड़ी मुश्किलों का अनुभव करेंगे। मानसिक व्याकुलता, अधीरता और निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। धन हानि की संभावना को देखते हुए धन के आने व जाने पर तेज नजर रखें। सप्ताहान्त में ग्रह स्थिति धीमे-धीमे आपके पक्ष में आती जाएगी। इस समय आपके कार्य बिना किसी विरोध या मुश्किल के पूरे होंगे। क्षमता और योग्यता का पूरा-पूरा लाभ लेंगे और लाभ कमाएंगे।

वृश्चिक
सप्ताह की शुरुआत बहुत बढ़िया रहेगी। शुरुआत में नये व्यापारिक काम करने के लिए उत्तम समय है। हिम्मतपूर्वक आप आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। महत्त्वपूर्ण कार्य की जवाबदारी आपको सौंपी जाएगी। हालांकि, उससे आर्थिक फायदे का अवसर भी मिलेगा इसलिए विशेष तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। आप मात्र कर्म करने पर ध्यान दें। आर्थिक योजना बढ़िया ढंग से बना सकेंगे। आर्थिक स्थिति में अत्यधिक उत्तम सुधार आएगा किन्तु सप्ताहांत के दौरान किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं, सावधानी बरतें। भाइयों से विवाद हो सकता है। खाने-पीने का ध्यान रखें। अन्यथा स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है।

धनु
सप्ताह की शुरुआत में नए व्यापारिक कार्य प्रारम्भ करने के लिए उत्तम समय है। हिम्मत से आप आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इस समय आप अपने काम पर ध्यान दें तभी सफलतापूर्वक व्यापारिक संचालन कर पाएंगे। आपके ज्ञान और प्रबंधनकला से प्रत्येक व्यक्ति प्रभावित होगा। मध्य सप्ताह में मानसिकता और भावना में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपने कार्यों को प्राथमिकता से तय करेंगे। किसी व्यक्ति की अपने कार्य में दखलंदाजी सहन नहीं होगी तथा उससे आपके बनते हुए कार्य रुक सकते हैं। खाने-पीने का ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ से बाहर आएंगे।

मकर
सप्ताह का आरंभ अत्यधिक अनुकूल रहेगा। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। विदेश गमन अथवा उस दिशा में दस्तावेजी कार्यवाही के लिए अनुकूल समय है। राजनीति में आपका वर्चस्व और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने संबंधों में आत्मीयता और गर्माहट का अनुभव करेंगे। जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। पेट से संबंधित रोग परेशान करें ऐसी संभावना है। साझीदारी के धंधे में लाभ होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर में वातावरण कुल मिलाकर शांतिदायक रहेगा। सप्ताहान्त में घरेलू वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

कुंभ
जिस अवसर की राह आप बहुत समय से देख रहे थे, उसे इस सप्ताह प्राप्त करेंगे। लंबे समय की चिंता का अंत आएगा किन्तु अधिक भाग-दौड़ नहीं करें स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। इस समय कोई परोपकार आपके हाथ से होगा। सरकार की तरफ से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आंखों की तकलीफ हो सकती है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी परंतु आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बाह्य समस्याएं बन सकती हैं। संपत्ति संबंधी जो विवाद किसी मध्यस्थ की मदद से निराकरण करेंगे। आपकी आर्थिक योजना सफल होगी। इस दौरान की गई यात्रा लाभकारी रहेगी।

मीन
सप्ताह के शुरुआती चरण में जमीन-जायदाद के दस्तावेजों, भागीदारी से संबंधित किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने में सावधानी बरतें। शुरुआत में तन और मन का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु सप्ताह के मध्य में काम के बोझ और दौड़-धूप के कारण आप शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। सप्ताह उत्तरार्ध के दौरान भाग्य का साथ मिलने से आप आगे बढ़ेंगे और आर्थिक लाभ होगा। हालांकि नौकरीपेशा लोगों को फिलहाल सावधानी बरतना जरूरी है। सप्ताहान्त में आपके काम के बोझ से मुक्त होकर परिवार और माता-पिता के साथ लंबी यात्रा पर अथवा तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

— ज्योतिर्विद पं. श्रीधर खांडल —

संपर्क : +91 88847 69193
+ 91 88849 19349
www.nakshatraveda.com

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर आपकी संपत्ति अपने खास वोटबैंक में बांट देगी: मोदी कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर आपकी संपत्ति अपने खास वोटबैंक में बांट देगी: मोदी
प्रधानमंत्री ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आप पर विरासत टैक्स लगाएगी!
सूरत: कांग्रेस उम्मीदवार का फॉर्म खारिज होने से निर्विरोध जीती थी भाजपा, पार्टी ने उठाया बड़ा कदम!
दिग्विजय पर शाह का हमला- राजगढ़ वालों को राजनीति से इनकी परमानेंट विदाई करनी है
देश के लोगों से छीनना, उन्हें तरसाकर रखना इंडि गठबंधन वालों का मकसद है: मोदी
मोदी ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया: शाह
तृणकां घुसपैठियों को बसाती है, कांग्रेस आपकी संपत्ति ऐसे वोटबैंक को बांटने की बात कर रही है: मोदी
उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से डाले गए वोटों का वीवीपैट से क्रॉस-सत्यापन की मांग वाली याचिका खारिज की